{"_id":"8f5eafbbdad8203828dd60a9830a1a2d","slug":"envoirnment-safty-by-yagya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण को बचाना है तो अब रोज करिए 'यज्ञ'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण को बचाना है तो अब रोज करिए 'यज्ञ'
अतुल भरद्वाज/लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2013 06:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन समय में यज्ञ और हवन पर्यावरण की शुद्धि के लिए किए जाते थे।
विज्ञापन
राजधानी में एक एनजीओ ने यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व को सामने लाने का काम किया है।
16 सितंबर को विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस के मौके पर लोगों को यज्ञ के लिए जागरूक किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में जनपथ मार्केट व्यापार समिति के संयुक्त सचिव प्रबोध आर्या ने बताया कि यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व पर्यावरण संरक्षण के लिए अलग-अलग वैज्ञानिक संस्थाएं साबित कर चुकी हैं।
ओजोन दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके लिए वैज्ञानिक यज्ञ जनपथ मार्केट परिसर में सुबह 9:30 बजे से होगा।
साथ ही समाजसेवा के लिए रक्तदान शिविर रखा गया है। शिविर का संचालन एसजीपीजीआईएमएस की टीम की मदद से किया गया है।
प्रबोध आर्या ने बताया कि वैज्ञानिक संस्थाओं की रिपोर्ट बताती है कि यज्ञ के बाद सल्फर, नाइट्रोजन जैसे तत्वों के हानिकारक सल्फाइड का लेवल कम करने में मदद मिली।
विज्ञापन