फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Entrepreneurs upset over NH road closure, worry about losses

Lucknow News: एनएच के रास्ते को बंद करने से उद्यमी नाराज, नुकसान की चिंता

Tue, 09 Dec 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs upset over NH road closure, worry about losses
बंद किया गया रास्ता।
लखनऊ। एनएचएआई की ओर से लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते को बंद किए जाने पर उद्यमियों ने चिंता जाहिर करते हुए नाराजगी जताई है। कहा कि राजमार्ग औद्योगिक क्षेत्र का प्रवेश द्वार है। इसके बंद होने से क्षेत्र की इकाइयों व उद्यमियों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सरोजनीनगर औद्योगिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने जिम्मेदारों से अपील करते हुए औद्योगिक क्षेत्र को बचाने की मांग की। कहा कि नई व्यवस्था से सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में आने वाले वाहनों व अन्य लॉजिस्टिक को भारी नुकसान होगा। पहले सीधे रास्ते से ट्रक व अन्य वाहन निकल जाते थे, लेकिन अब स्कूटर इंडिया चौराहे से घूमकर जाना पड़ेगा। इससे जाम और बढ़ेगा। कानपुर या किसान पथ की ओर जाने के लिए गौरी या हज हाउस के रास्ते से जाना होगा। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए दारोगा खेड़ा की ओर से जाना होगा जिससे एक किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में सरोजनी नगर के उद्यमी रितेश श्रीवास्तव, रजत गुलाटी, नीलमणि वार्ष्णेय, अशोक चावला, शैलेंद्र रघु और संजीव गुप्ता आदि ने औद्योगिक मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की तरफ से उपायुक्त उद्योग, यूपीएसआईडीए के क्षेत्रीय प्रबंधक और कार्यकारी अभियंता सिविल को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कम से कम एक रास्ता लखनऊ-कानपुर रोड से सीधे दिया जाए, जिससे उद्योगों और वाहनों को होने वाली असुविधा और कठिनाइयों को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed