फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Entrance exam will be held in June, counseling from July

Lucknow News: जून में होगी प्रवेश परीक्षा, जुलाई से काउंसिलिंग

Sun, 04 May 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Entrance exam will be held in June, counseling from July
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय इस बार शैक्षणिक सत्र को किसी भी दशा में पिछड़ने नहीं देगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रवेश विभाग ने अभी से कमर कस ली है। नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फिलहाल इसकी अंतिम तिथि 15 मई तय की गई है।
विज्ञापन

प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि लविवि प्रशासन का प्रयास है इस बार किसी भी मायने सत्र न पिछड़ने पाए। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जून माह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जुलाई के पहले या दूसरे सप्ताह से स्नातक पाठ्यक्रमों के काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया के बाद कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। बताते चलें कि कोरोना के बाद से कई वर्षों में लविवि का शैक्षणिक सत्र बेपटरी रहा। इसमें एक बड़ा कारण कोविड तो रहा और इसके बाद परीक्षाओं में देरी के चलते भी सत्र पिछड़ने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



कुलपति ने किया परीक्षाओं का निरीक्षण
लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार से सम सेमेस्टर परीक्षाओं का आगाज हो गया। पहले दिन सुबह की पाली में 07ः30 बजे से बीए समेत अन्य कोर्स की परीक्षाओं की शुरूआत हुई। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कई विभागों में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का प्रश्नपत्र देखते हुए उनसे सवाल जवाब किए। उड़ाका दल ने भी विवि और कॉलेजों में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed