{"_id":"613675f08ebc3e6be87d91c8","slug":"entrance-exam-started-for-pg-course-lucknow-news-lko594388337","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : पीजी की 4000 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू, दो पालियों में 71 फीसदी विद्यार्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : पीजी की 4000 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू, दो पालियों में 71 फीसदी विद्यार्थी हुए शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए सोमवार से प्रवेश परीक्षाओं की शुरुआत हो गई। पीजी की 4000 सीटों के लिए लगभग 26 हजार विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रवेश परीक्षा सुबह 11 से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 03 से 4.30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह दिखा। दोनों पालियों में विद्यार्थियों की उपस्थिति 71 फीसदी रही।
प्रवेश परीक्षा में पहली पाली में एलएलएम और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन व दूसरी पाली में एमए-एमएससी योगा, मनोविज्ञान व विजुअल आर्ट्स और फाइन आर्ट्स के पेपर हुए। एलएलएम की प्रवेश परीक्षा में 1719 अभ्यर्थी उपस्थित और 680 अनुपस्थित थे। पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में 153 अभ्यर्थी उपस्थित और 69 अनुपस्थित रहे। वहीं मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा में 280 अभ्यर्थी उपस्थित और 138 अनुपस्थित थे। एमए-एमएससी योग में 37 अभ्यर्थी उपस्थित और 26 अनुपस्थित रहे। विजुअल आर्ट्स और फाइन आर्ट्स की प्रवेश परीक्षा में 136 अभ्यर्थी उपस्थित और 39 अनुपस्थित थे।
परीक्षा को लेकर पूर्व के निर्देश के बाद भी कई विद्यार्थी बिना मास्क के और मोबाइल लेकर केंद्र तक पहुंच गए थे। विवि के अधिकारियों ने ऐसे छात्रों को वापस कर दिया, जिसके बाद वे मास्क लगाकर आए। वहीं परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि एलएलएम का पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा। सवाल काफी घुमाकर पूछे गए थे। विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन
यूपीसीईटी में दूसरे दिन हुए एक दर्जन पेपर
प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए सोमवार को दूसरे दिन भी प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। सोमवार को एक दर्जन कोर्सों बीफार्मा, बीटेक लेटरल इंट्री, बीटेक एग्रीकल्चर, बीफार्मा लेटरल इंट्री, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीएचएमसीटी, बीएफए, बीएफएडी, बीवोक, एमबीए इंटीग्रेटेड, बीबीए, बीटेक बीटी आदि कोर्सों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया। परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति ठीक रही। बता दें कि एकेटीयू द्वारा स्नातक प्रवेश की काउंसिलिंग भी 16 सितंबर से प्रस्तावित की गई है।