छात्रवृत्ति परीक्षा नौ को, यहां देखिए अपना सेंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए प्रवेश पत्रों का वितरण बुधवार को ‘अमर उजाला’ के डालीबाग कार्यालय से शुरू हो गया। वितरण के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पात्र अभ्यर्थियों व उनके अभिभावकों ने कार्यालय पहुंचकर प्रवेश पत्र प्राप्त किए। लिस्ट में अपना नाम देखकर अभ्यर्थियों का उत्साह और चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
छात्रों व अभिभावकों की सुविधा देखते हुए प्रवेश पत्र वितरण के लिए दो काउंटर लगाए गए हैं। इनमें सेंटर के अनुसार प्रवेश पत्र दिए जा रहे हैं। कार्यालय परिसर में जगह-जगह सैम्पल प्रश्न पत्र व इससे संबंधित अन्य जानकारी चस्पा की गई है। अभ्यर्थी सात नवंबर तक अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
यह परीक्षा नौ नवंबर को राजधानी के दो केंद्र इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज व अवध कॉलेजिएट में होनी है। परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 12.15 बजे तक है। अभ्यर्थियों को सुबह 10.30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करनी है। परीक्षा के दौरान मोबाइल, कैल्कुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना प्रतिबंधित है।
प्रवेश पत्र लेने पहुंचे अभ्यर्थियों व अभिभावकों ने इस छात्रवृत्ति परीक्षा पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे बहुत से ऐसे अभ्यर्थियों को अच्छी शिक्षा हासिल करने का मौका मिलेगा, जो आर्थिक समस्याओं के चलते मेधावी होने के बाद भी अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते।
सभी सपनों को पूरा करेगी स्कॉलरशिप
मुझे पूरा यकीन है कि ये स्कॉलरशिप मेरे सभी सपनों को पूरा करेगी। भविष्य में साइंटिस्ट बनकर देश के विकास में सहयोग करना चाहता हूं। इस तरह अमर उजाला शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही देश के विकास में बड़ा योगदान कर रहा है।
- अभिषेक गांगली, बीएससी
अक्सर ही ऐसा होता है कि कोई पढ़ाई करना चाहता है लेकिन पैसे की कमी से ऐसा करना संभव नहीं हो पाता। युवा देश का भविष्य हैं और अमर उजाला का यह प्रयास देश के भविष्य की बुनियाद को मजबूत करेगा। किसी भी राष्ट्र का विकास बिना शिक्षित समाज के पूरा नहीं हो सकता।
- प्रेरणा द्विवेदी, कक्षा 11वीं
सरकार की कुछ योजनाओं के अंतर्गत स्कॉलरशिप मिलने का प्रावधान है लेकिन मैंने कभी प्रयास नहीं किया। मुझे उन योजनाओं पर बहुत यकीन ही नहीं है। अक्सर पता चलता है कि छात्र ने आवेदन किया लेकिन उसे छात्रवृत्ति नहीं मिली। पहली बार मैंने स्कॉलरशिप के लिए आवेदन किया है। अब परीक्षा की तैयारी में लगी हूं।
- आलिया खातून, बीए
मेधावियों को मिलेगा लाभ
- सरोज कुमार, बीए
लगभग चार साल से अमर उजाला का पाठक हूं। मेरे परिवार से तीन बच्चों ने इस छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन किया है। यदि उनको ये छात्रवृत्ति मिली तो शायद वे उस स्तर की शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे जो सभी मां बाप के लिए अपने बच्चों को दिला पाना संभव नहीं। अमर उजाला ने इस प्रयास के माध्यम से बता दिया कि वे अपने पाठकों व उनके परिवार का भी ध्यान देता है।
- हरिशंकर, अभिभावक
आज भी ऐसे बहुत से परिवार हैं, जहां लड़कियों की शिक्षा पर अभिभावक बहुत ध्यान नहीं देते लेकिन स्कॉलरशिप मिलने से छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि समाज के सभी वर्गों को इस प्रयास का हिस्सा बनकर आगे आना चाहिए। यदि सभी लोग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना योगदान दें तो समाज से कुरीतियां व अपराध भी कम होगा।
- अनीता गुप्ता, अभिभावक
महत्वपूर्ण तिथियां और रोल नंबर लिस्ट
परीक्षा की तिथि: 9 नवंबर
परीक्षा का समय: सुबह 11 से दोपहर 12.15 बजे तक
परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग का समय: सुबह 10.30 बजे
सेंटर वाइज रोल नम्बर यहां देखें-
अवध कॉलेजिएट, राम नगर कॉलोनी, कृष्णानगर पुलिस स्टेशन के पास, कानपुर रोड लखनऊ।
इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सी ब्लॉक, इंदिरा नगर, लखनऊ।