फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Entire police station suspended in case of oil theft from tanker

Lucknow News: टैंकर से तेल चोरी के मामले में पूरी पुलिस चौकी निलंबित

Wed, 07 May 2025 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Entire police station suspended in case of oil theft from tanker
टैंकर से तेल चोरी के मामले में पूरी पुलिस चौकी निलंबित
लखनऊ। जंगल में तेल टैंकर से ब्लेंडेड पेट्रोल चोरी करने के मामले में डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने पूरी चौकी को निलंबित किया है। इनमें चौकी इंचार्ज नादरगंज आशीष कुमार, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार, सिपाही सतेंद्र सिंह, अंकित कुमार, रघुबीर सिंह और ललित कुमार शामिल हैं। मामले की जांच एसीपी गोसाईंगंज को दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीसीपी का कहना है कि सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच होगी। प्रारंभिक जांच में पुलिसकर्मियों की काम में लापरवाही और जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं करने की बात सामने आई है। आजमगढ़ के फूलपुर निवासी टैंकर चालक सोनू बिंद की तलाश में टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में पहले आबकारी, खाद्य एवं रसद और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई में सरोजनीनगर के अनौरा निवासी अजय यादव, ओमप्रकाश यादव, अरुण कुमार, आजाद नगर और सरोजनी नगर के जगदीप को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने खुलासा किया था कि सोनू बिंद अमौसी स्थित एचपीसीएल डिपो से तेल लेकर निकलता था। रास्ते में गिरोह के अन्य साथियों के साथ मिलकर टैंकर से तेल निकाल कर ड्रम में भर लेते थे। खाली टैंकर में उन्नाव से खरीदा गया केमिकल डाल देते थे। चोरी किया पेट्रोल-डीजल काकोरी के मोहम्मदा, चकौली और बेहटा इलाके में बेचते थे। इन्होंने सरोजनीनगर के नादरगंज इलाके में एक गोदाम भी बना रखा था। टैंकर में कुल 20 हजार लीटर ब्लेंडेड पेट्रोल भरा हुआ मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed