{"_id":"66a55b550ae3d0c6e209d9a4","slug":"enraged-over-power-cut-surround-sub-centre-raebareli-news-c-101-1-slko1032-117474-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली कटौती पर भड़के, घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली कटौती पर भड़के, घेरा उपकेंद्र
Sun, 28 Jul 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती थम नहीं रही है। कहीं आठ तो कहीं 10 घंटे बिजली गुल रही। बिजली कटौती से खफा उपभोक्ताओं ने शनिवार रात ओसाह विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। शहर में ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
शहर के गोराबाजार उपकेंद्र की बिजली शनिवार आठ बजे से 10 बजे रात दो घंटे गुल रही। इससे पीएसी, गोराबाजार, सिविल लाइंस समेत अन्य मोहल्लों की बिजली गुल रही। गर्मी और उमस से लोगों को जूझना पड़ा। आईटीआई उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में दिन भर बिजली की आवाजाही लगी रही।
विद्युत उपकेंद्र उतरपारा से जुड़े गांव सुलखियापुर, खनुवा, नथईपुर, सूरजकुंडा समेत 50 गांवों की बिजली शनिवार सुबह आठ बजे से तीन बजे तक गुल रही। छह घंटे कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। उपभोक्ता अशोक कुमार, चंद्रभान सिंह ने बताया कि आए दिन बिजली कटौती हो रही है। इससे धान की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
पानी के अभाव में ज्यादातर किसान अब तक धान की रोपाई भी नहीं कर पाए हैं। कठगर विद्युत उपकेंद्र की बिजली में शनिवार को 11 बजे से एक बजे तक गुल रही। इसी तरह करहिया बाजार उपकेंद्र की जुड़े गांवों के लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। बिजली इतनी कम रहती है कि बिजली उपकरण भी ठीक से काम नहीं करते।
हलोर प्रतिनिधि के मुताबिक ओसाह विद्युत उपकेंद्र की बिजली शाम होते ही गुल हो जाती है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे बिजली चली गई। इससे हलोर, अलीपुर, मझिगवां, पुरासी, कक्केपुर, जमुरावां, कुसुढ़ी सागरपुर गांव के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इंद्रदेव शुक्ल, शेर बहादुर सिंह, अंशुमान सिंह, संत कुमार चौधरी, सिकंदर सिंह, मनोज मिश्रा, दान बहादुर सिंह, सत्येंद्र मिश्रा ने बताया कि 18 घंटे में लोगों को बमुश्किल आठ घंटे बिजली मिल रही है। मनोज त्रिवेदी, विनय शर्मा, सुजीत मिश्रा, सुनीत द्विवेदी, ओम प्रकाश, हरिश्चंद्र, रामजियावन ने कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
शुक्रवार रात 11 बजे गई बिजली शनिवार सुबह नौ बजे आई। एसडीओ प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया था। इस वजह से बिजली बंद थी। आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
ट्रांसफार्मर खराब, गर्मी से बेहाल रहे लोग
परशदेपुर (रायबरेली)। नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे के मटियारा चौराहे के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात जल गया। शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया। व्यापारी अनुज मोदनवाल, राकेश कुमार, अजय मिश्रा, मनीष कुमार, दिनेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। लोग गर्मी व उमस से बेहाल हैं। अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाया जाएगा।