फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   enquiry against jail police

विधायकों का स्वागत करने वालों को मिलेगी सजा

Tue, 24 Sep 2013 02:16 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 24 Sep 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
enquiry against jail police

मुजफ्फरनगर दंगे के सिलसिले में आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम का उरई जेल में हाथ जोड़ कर स्वागत किए जाने के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


यह जांच कारागार विभाग के एडीजी आरपी सिंह के निर्देश पर हो रही है।

राज्य के कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने भी इस मामले में बयान जारी किया कि गिरफ्तार होकर जेल पहुंचने वाले विधायकों के लिए कोई अलग प्रोटोकॉल होने की वजह से उन्हें सैल्यूट आदि किए जाने की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


इस मामले में एडीजी जेल ने कहा कि इस बात की जांच हो रही है कि विधायकों को जो अनुमन्य है, उन्हें उससे अधिक तो नहीं दिया जा रहा है।

इसमें उनके स्वागत वाली बात भी शामिल है। एडीजी ने कहा कि जांच जल्दी ही पूरी कर ली जाएगी। सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफफरनगर हिंसा में दर्ज हुई एफआईआर में से एक में विधायक संगीत सोम भी नामजद थे। मुजफ्फरनगर की कोतवाली में अपराध संख्या 1118/13 में धारा 153 ए, 420, 120 बी और 66 आईटी एक्ट में संगीत सोम पहले से ही नामजद थे।

जबकि जनभावना उकसाने के मामले में जिले के सिखेड़ा थाने में अपराध संख्या 178/13 में धारा 188, 153 ए, 353, 435 आईपीसी व सेवेन क्रिमिनल लॉ एमेंङमेंट एक्ट के तहत भाजपा विधायक सुरेश राणा, हुकुम सिंह, भारतेंदु सिंह के साथ ही विधायक संगीत सोम व अन्य को नामजद किया गया था।


गिरफ्तार विधायक को जब 14 दिन की पुलिस रिमांड पर हासिल करने के बाद उरई जेल लाया गया था तब यहां जेल अधिकारियों व अन्य स्टाफ द्वारा उन्हें सैल्यूट मार कर स्वागत किया गया था।

गिरफ्तार विधायक के इस सम्मान पर सवाल उठे थे कि जिसे गेट पर इतना सम्मान दिया जा रहा है उसे जेल के अंदर कितनी सुविधा हासिल होगी। इसके बाद ही जांच के आदेश हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed