{"_id":"3278c0ffd5a8682f9235d56cdc87ae02","slug":"enjoy-shoping-on-bus-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बस अड्डे पर लीजिए शॉपिंग मॉल का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बस अड्डे पर लीजिए शॉपिंग मॉल का मजा
नरेश शर्मा/ लखनऊ
Updated Wed, 02 Oct 2013 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको अपने गंतव्य तक जाने के लिए बस पकड़नी है, कुछ जरूरी सामान भी खरीदने हैं और समय भी कम है। ऐसे में आपको दो विपरीत दिशाओं में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
भविष्य में आप बस स्टैंड पर ही शॉपिंग भी कर सकेंगे। यह सब संभव होगा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (थ्रीपी) मॉडल से। इस मॉडल के तहत राज्य के दस बस अड्डों को कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रूप में डवलेप करने की योजना है। इसके तहत राजधानी लखनऊ के आलमबाग बस अड्डे का भी कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
प्रस्तावित मॉडल के तहत बस अड्डों को कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें नीचे स्टैंड व ऊपर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स होगा। परिवहन निगम टेंडर के जरिए बस अड्डों को 36 साल के लिए लीज पर देगा। इस अवधि में फर्म को अनुबंध के आधार पर सालाना किराया भी चुकाना होगा।
विज्ञापन
चिन्हित बस अड्डों को ध्वस्त करने के बाद नए सिरे से दो हिस्सों में कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बस अड्डे की जमीन के कुल क्षेत्रफल के ढाई गुने ऊंचे होंगे, जिसके 45 फीसदी हिस्से पर निगम और 55 फीसदी पर फर्म (बनाने वाले) का कब्जा होगा।
नीचे के 45 फीसदी हिस्से पर निगम की बसों का संचालन होगा। यानी निचले हिस्से में बस अड्डा, पार्किंग, प्लेटफॉर्म, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के ऑफिस, टिकट काउंटर, वेटिंग रूम एवं यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रसाधन होंगे।
कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के 55 फीसदी हिस्से को मॉल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इस मॉल के भी दो हिस्से होंगे। एक हिस्से में शॉपिंग मॉल तो दूसरे में सरकारी एवं गैर सरकारी ऑफिस होंगे।
बस अड्डे के इस शॉपिंग मॉल में आम मॉल की तरह खानपान के स्टाल से लेकर अन्य खरीद फरोख्त की सुविधाएं होंगी। फर्म को मॉल के हिस्से का सालाना किराया भी चुकाना होगा।
इन बस अड्डों का होगा कायाकल्प
योजना में शामिल कुल 10 बस अड्डों में तीन तो आगरा के हैं। इनमें आलमबाग, लखनऊ, ईदगाह, फोर्ड, ट्रांसपोर्ट नगर आगरा, सेंट्रल (झकर कट्टी) कानपुर, सिविल लाइन इलाहाबाद, रसूलाबाद अलीगढ़, साहिबाबाद गाजियाबाद, सोहराब गेट मेरठ और कैंट वाराणसी बस स्टैंड शामिल हैं।