फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   English Headline – UP Budget 2021: Yogi government focused on infrastructure in Budget.

UP Budget 2021: कनेक्टिविटी पर जोर, अयोध्या में एयरपोर्ट, वहीं वाराणसी-गोरखपुर मेट्रो के लिए 100 करोड़

Mon, 22 Feb 2021 05:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 22 Feb 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
English Headline – UP Budget 2021: Yogi government focused on infrastructure in Budget.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

कनेक्टिविटी और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। उत्तर प्रदेश जैसे लैंड लाक्ड प्रदेश के लिए तो और भी। बेहतर सड़कें और विकसित एयरपोर्ट ही इसका विकल्प हैं। इनके जरिए प्रदेश के उत्पाद आसानी से सुरक्षित और तेजी से देश दुनिया के बाजारों में पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन


बजट में सरकार ने इस पर पर्याप्त फोकस किया है। देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना में भूमि अधिग्रहण के लिए 7200 करोड़ रुपये और निर्माण कार्य के लिए 489 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि यह एक्सप्रेस वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। मेरठ और प्रयागराज के अलावा इससे हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली और प्रतापगढ़ भी जुड़ेंगे। छह लेन के इस एक्सप्रेस वे को आठ लेन तक किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के लिए 1107 करोड़ रुपये

बजट में पूर्वांचल एक्सप्रेस के लिए 1107 करोड़, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 860 करोड़ और बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए 1492 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गौतमबुद्धनगर के जेवर में बन रहे एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट में रनवे की संख्या दो से बढ़ाकर छह करने का निर्णय योगी सरकार ने लिया है।

इसके लिए बजट में 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पिछले साल के बजट में भी जेवर के लिए 2000 करोड़ का ही प्रावधान था। अयोध्या में निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

मालूम हो कि योगी सरकार के कार्यकाल में क्रियाशील एयपोर्ट की सख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई है। कुशीनगर एयरपोर्ट को केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित कर चुकी है। इसका संचालन शीघ्र होने वाला है। इसके संचालित होने पर इसको शामिल करते हुए जल्दी ही प्रदेश में चार एअरपोर्ट लखनऊ, वाराणसी और जेवर अंतरराष्ट्रीय स्तर के हो जाएंगे।

अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती के एअरपोर्ट बनकर लगभग तैयार हैं। चित्रकूट और सोनभद्र के एयरपोर्ट मार्च 2021 तक बन कर तैयार हो जाएंगे। एयर कनेक्टिविटी के लिहाज से उत्तर प्रदेश के लिए यह रिकॉर्ड उपलब्धि होगी।

सुखद और सुरक्षित यात्रा पर भी ध्यान

महानगरों में लोगों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और तेज हो यह भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में रहा है। इसके लिए कई महानगरों में मेट्रो रेल पर काम चल रहा है। कुछ की परियोजनाएं अभी पाइपलाइन में हैं।

कानपुर एवं आगरा मेट्रो के लिए 597 और 478 करोड़ बजट में कानपुर और आगरा मेट्रो के लिए क्रमश: 597 और 478 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वाराणसी, गोरखपुर और अन्य शहरों की मेट्रो परियोजनाओं के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है।

आरआरटीएस कॉरिडोर के लिए 1326 करोड़ रुपये
इसी क्रम में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरीडोर के निर्माण के बाबत बजट में 1326 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed