फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Engineering work on the Kanpur railway bridge begins today, train operations affected until May 13

Lucknow News: कानपुर में रेलवे ब्रिज पर इंजीनियरिंग काम आज से, 13 मई तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित

Thu, 02 Apr 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Engineering work on the Kanpur railway bridge begins today, train operations affected until May 13
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। कानपुर सेंट्रल से कानपुर पुल बायां किनारा के बीच रेलवे ब्रिज पर इंजीनियरिंग काम बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इसके कारण 13 मई तक लखनऊ से कानपुर तक ट्रेन का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनें कम दूरी तक चलाई जाएंगी और कई लखनऊ नहीं आएंगी। जिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा, उनमें आगरा इंटरसिटी, झांसी इंटरसिटी, पुणे एक्सप्रेस आदि ट्रेनों शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, जो गाड़ियां कम दूरी तक चलेंगी, उनमें गाड़ी संख्या 55346 कासगंज-लखनऊ जं. पैसेंजर कानपुर अनवरगंज तक चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी। गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ जं. भी कानपुर सेंट्रल तक ही आएगी। गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं.- लखनऊ जं. इंटरसिटी कानपुर सेंट्रल तक आएगी।
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वह 13 मई तक कानपुर होकर चलने वाली ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 पर पता कर लें, जिससे परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले रूट से चलेंगी ये ट्रेनें

- गाड़ी संख्या 12004 नई दिल्ली-लखनऊ जं. एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। रूट परिवर्तन की वजह से यह गाड़ी अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूंद एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

- गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी।

- गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल बुढ़वल-सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलाई जाएगी।

- गाड़ी संख्या 20921 बांद्रा टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस कासगंज-शाहजहांपुर-आलमनगर-लखनऊ जं. के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed