फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Engineering students dragged a young man out of a car, ran after him and beat him up

Lucknow News: इंजीनियरिंग छात्रों ने कार से युवक को घसीटा, दौड़ाकर पीटा

Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Engineering students dragged a young man out of a car, ran after him and beat him up
इंजीनियरिंग छात्रों ने कार से युवक को घसीटा, दौड़ाकर पीटा
लखनऊ। पीजीआई इलाके में शनिवार रात इंजीनियरिंग छात्रों ने मामूली बात पर युवक को कार से घसीट कर बाहर निकाल लिया और फिर दौड़ा-दौड़ाकर उसे पीटा। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


घटना हैवत मऊ मवैया में रायबरेली हाईवे पर ठेके के पास शनिवार रात 9:30 बजे की है। आशियाना निवासी यशवर्धन, वृंदावन सेक्टर-18 के पीयूष सिंह, आदर्श विक्रम सिंह अपने साथियों के साथ कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। इस बीच एक कार सवार ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो यशवर्धन गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपी व उसके साथियों ने युवक को कार से खींचकर बाहर निकाल लिया और पीटने लगे। किसी तरह युवक ने जान बचाई तो उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों के बीच-बचाव करने पर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारियों को किया ट्वीट

पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और पुलिस अधिकारियों को ट्वीट कर दिया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक वीडियो में पिटते दिख रहे पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। हालांकि, वीडियो के आधार पर यशवर्धन, पीयूष सिंह और आदर्श विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed