{"_id":"6002e852f387944f30147512","slug":"engineering-student-s-dead-body-found-hanging-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: फंदे से लटका मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: फंदे से लटका मिला इंजीनियरिंग छात्र का शव
Sat, 16 Jan 2021 06:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 16 Jan 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतक मिर्जापुर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मिर्जापुर जिले के आमा घाट राजपुर निवासी आयुष विश्वकर्मा (18) पुत्र सुनील कुमार जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एलिया में पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
वह इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सोहइ गांव निवासी हरदी लाल के घर में किराए का कमरा लेकर रहता था। कॉलेज में वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स कर रहा था। शनिवार की दोपहर उसका शव संदिग्ध हालात में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। उसके पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस मौके की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। सुसाइड नोट में मृतक ने क्या लिखा है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।