फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   engineering colleges may start in march

मार्च-अप्रैल से तकनीकी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पढ़ाई, प्राविधिक शिक्षा विभाग ने तीनों तकनीकी विश्वविद्यालयों को भेजा पत्र

Tue, 02 Feb 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
engineering colleges may start in  march
engineering colleges may start in march
अक्षय कुमार
विज्ञापन

लखनऊ। कोरोना का प्रभाव घटने के बाद प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालय व कॉलेजों के परिसर में पढ़ाई शुरू करने की कवायद तेज गई है। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के तीनों तकनीकी विवि को पत्र भेजकर इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्य परिषद से पास कराने को कहा है। वहीं एकेटीयू ने अपने संबद्ध संस्थानों को शंका समाधान के लिए क्लास, लैब क्लासेज व प्रैक्टिकल शुरू करने को कहा है।
कोरोना के चलते मार्च 2020 में लॉकडाउन के के बाद से तकनीकी शिक्षण संस्थानों में कक्षाएं स्थगित थीं। स्थिति थोड़ी सुधरने के बाद एकेटीयू अपने संबद्ध संस्थानों को दो बार आदेश जारी कर ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने को कह चुका है। हालांकि, कुछ कॉलेजों के साथ सरकारी इंजीनियरिंग संस्थान इसका पालन नहीं कर रहे हैं। वह शासन के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव राधा एस चौहान ने एकेटीयू, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विवि (एमएमटीयू) गोरखपुर, हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विवि (एचबीटीयू) कानपुर के कुलपति को पत्र भेजकर तकनीकी शिक्षण संस्थानों में भी सुरक्षात्मक उपायों के साथ कक्षाएं शुरू करने के लिए कार्य योजना बनाकर निर्देश जारी करने को कहा है। इसमें कोविड नियमों के पालन के साथ एआईसीटीई व यूजीसी द्वारा की गाइड़ लाइन का पालन अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को होने वाली एकेटीयू की कार्य परिषद की बैठक में इसकी विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार विवि अभी परीक्षा से पहले चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों को बुलाकर उनकी शंका समाधान क्लास चलाने और मार्च/अप्रैल से नए सेमेस्टर में पूरी तरह ऑफलाइन पढ़ाई कराने की तैयारी में है। बैठक के बाद विस्तृत निर्देश जारी होंगे।

फाइनल व थर्ड ईयर के छात्रों को बुलाकर करें चर्चा
एकेटीयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी संबद्ध संस्थानों के निदेशक व प्राचार्या को पत्र भेजकर कहा है कि अब ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन व संयुक्त क्लास शुरू करने की जरूरत है। 16 फरवरी से फाइनल व थर्ड ईयर की परीक्षा प्रस्तावित हैं। इसलिए इन छात्रों को संस्थान बुलाकर 15 फरवरी तक उनके साथ प्रश्न बैंक व एसाइनमेंट पर चर्चा करें। उनकी डाउट सॉल्व, लैब क्लासेज व नियमित टेस्ट का आयोजन करें। एक से आठ मार्च तक फर्स्ट व सेकेंड ईयर की क्लास आयोजित करें। हॉस्टल में कोविड नियमों के तहत आवासीय व्यवस्था भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed