{"_id":"6300c8999c721b173452c979","slug":"engineer-student-shivam-singh-gets-15-lakh-rupees-package","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow University: स्किल डेवलपमेंट ने इंजीनियरिंग छात्र शिवम सिंह को दिलाया 15 लाख का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow University: स्किल डेवलपमेंट ने इंजीनियरिंग छात्र शिवम सिंह को दिलाया 15 लाख का पैकेज
Sat, 20 Aug 2022 05:12 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 20 Aug 2022 05:12 PM IST
सार
इंजीनियरिंग छात्र शिवम सिंह को विश्वविद्यालय का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज मिला है। शिवम का चयन ग्रोथ हैकर के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
शिवम सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैक में लखनऊ विश्वविद्यालय को ए डबल प्लस ग्रेडिंग मिलने से विद्यार्थियों के लिए नौकरी के अवसर बढ़ने के साथ इनका पैकेज भी बेहतर हो रहा है। यहां के इंजीनियरिंग के छात्र शिवम सिंह को स्किल डेवलपमेंट में अब तक के सर्वाधिक 15 लाख सालाना पैकेज पर प्लेसमेंट मिला है। उसे इसॉप ऑप्शन का पैकेज (38 लाख से 6.6 करोड़ कंपनी के शेयर पर आधारित) भी दिया गया है।
विज्ञापन
शिवम का चयन नॉरिश फ्रेमवर्क प्राइवेट लिमिटेड में ग्रोथ हैकर के पद पर हुआ है। वह इसी कंपनी में तीन महीने की इंटर्नशिप कर रहा था। इस दौरान उसकी परफॉर्मेंस को देखते हुए नियमित कर लिया गया है। शिवम मूल रूप से हरदोई से एक किसान परिवार से है।
विज्ञापन
कोरोना काल से पहले पिता उदय प्रताप सिंह परिवार के साथ आलमबाग में रहने लगे। यहां उन्होंने ग्रीन वैली का काम शुरू किया, जो बंद हो गया। इन विपरीत परिस्थितियों में शिवम ने पढ़ाई जारी रखी, वहीं उसके पिता फिर खेती-किसानी करने लगे। बड़ी बहन को नौकरी मिलने से स्थितियां ठीक हुई। शिवम को प्रवेश के वक्त कॉलेज का चयन करने में दिक्कत हुई। इसे देखते हुए उसने फर्स्ट ईयर से ही स्टूडेंट्स की ऑनलाइन काउंसिलिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
एडमिशन से लेकर छात्रों को अन्य चीजों के बारे में बताना शुरू किया। साथ ही कुछ कंपनियों के लिए भी काम शुरू किया। थर्ड ईयर में उसने सहपाठियों के साथ स्किल डेवलपमेंट से जुड़ा स्टार्टअप शुरू किया। इसमें वह मशीन लर्निंग, डेटा साइंस आदि की ऑनलाइन पढ़ाई कराने लगा। इसके लिए उसे 75 हजार डॉलर की छात्रवृत्ति भी मिली। शिवम एमबीए करके अपना स्टार्टअप शुरू करने का इच्छुक है।