फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Engineer reprimanded for delay in repairing broken drain slab; directed to get it fixed at his own expense.

Lucknow News: नाले की टूटी स्लैब बनवाने में ढिलाई पर इंजीनियर को फटकार, खुद खर्च कर बनवाने के निर्देश

Fri, 12 Jun 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Engineer reprimanded for delay in repairing broken drain slab; directed to get it fixed at his own expense.
नाले की जांच करते नगर आयुक्त।
लखनऊ। नालों की टूटी स्लैब की मरम्मत करने के कड़े निर्देश के बाद लापरवाही करने वाले एक इंजीनियर को नगर आयुक्त ने कड़ी फटकार लगाने के साथ ही खुद के खर्च से बनवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरव कुमार बृहस्पतिवार को नालों की सफाई का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान आशियाना इलाके में एक जगह पर नाले की टूटी स्लैब देखकर नाराज हो गए और इंजीनियर राजेंद्र पाल को फटकार लगाई। कहा कि स्लैब की मरम्मत तत्काल कराने के निर्देश के बाद भी लापरवाही जा रही है। कहा कि अब वह यह काम अपने पैसे से कराएं। इसका कोई भुगतान नगर निगम से नहीं करेगा। इसके बाद नगर आयुक्त ने किला मोहम्मदी नाले की सफाई देखी। यहां सिल्ट पड़ी मिली। इस पर उन्होंने मुख्य अभियंता मनोज प्रभात को तत्काल सिल्ट हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अहाना ग्रींस के आवंटियों से भी की बात
नगर आयुक्त ने अहाना ग्रींस भी पहुंचे और आवंटियों की समस्याएं सुनीं। निवासियों ने पार्कों में प्रकाश व्यवस्था, लिफ्ट रखरखाव और पानी की टंकी की सफाई की मांग की। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा को प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन को निर्देश दिए कि वह आवंटियों की समस्याओं का समाधान कराएं। पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए पत्राचार करने को कहा। एन्क्लेव के कर्मियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की जाए। निर्माणाधीन एक्टिविटी सेंटर का काम 15 दिन में पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed