{"_id":"5c817994bdec22145e4806df","slug":"engine-of-two-aeroplane-damaged-in-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच हवा खराब हुए दो विमानों के इंजन, बाल-बाल बचे 245 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच हवा खराब हुए दो विमानों के इंजन, बाल-बाल बचे 245 यात्री
Fri, 08 Mar 2019 01:35 AM IST
सौरभ दिक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: सौरभ दिक्षित
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
हवार्ई जहाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से दुर्गापुर जा रहे एयर इंडिया के विमान का इंजन बीच रास्ते में अचानक खराब हो गया। आनन-फानन उसकी अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के यात्रियों की नाराजगी अभी दूर भी नहीं हुई थी कि इंजन में गड़बड़ी के कारण पटना से दिल्ली जा रही गोएयर की फ्लाइट की भी अमौसी में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। दोनों विमानों में 245 यात्री थे, जो हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को करीब 12 घंटे के भीतर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप मच गया। विमानों ने यात्रियों का एयरलाइन प्रशासन पर जमकर गुस्सा फूटा। एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 755) ने गुरुवार सुबह छह बजे दिल्ली से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी।
विमान रास्ते में ही था कि गड़बड़ी के चलते एक इंजन अचानक बंद हो गया। इसके बाद दूसरे इंजन से तेज आवाजें आने लगीं तो पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) को सूचना दी। उधर, विमान का संतुलन बिगड़ने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
एटीसी से निर्देश मिलने के बाद विमान को अमौसी एयरपोर्ट के लिए मोड़ दिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल फुल इमरजेंसी लगाई और एम्बुलेंस से लेकर फायर ब्रिगेड तक को सतर्क कर दिया। सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। सुबह 6.59 बजे विमान की सफल इमरजेंसी लैंडिंग पर यात्रियों की जान में जान आई। विमान में क्रू सहित 108 यात्री थे। इसके बाद एयर इंडिया की ओर से दिल्ली से दोपहर 3.37 बजे दूसरे विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को दुर्गापुर रवाना किया गया।
एयर इंडिया के काउंटर पर जमकर हंगामा
लखनऊ में उतरे दिल्ली से दुर्गापुर जाने वाले यात्रियों ने एयर इंडिया के काउंटर पर जमकर हंगामा किया। उन्हें देर शाम तक इंतजार करना पड़ा और एयरलाइन प्रशासन की ओर से कोई सटीक जानकारी न दिए जाने से उनकी नाराजगी और बढ़ गई। एयर इंडिया ने कई यात्रियों को दिल्ली रवाना कर दिया, जबकि कुछ को दूसरा विमान आने के बाद भेजा।
इमरजेंसी लैंडिंग पर ली राहत की सांस
उधर, पटना से दिल्ली जा रही गोएयर की फ्लाइट (जी8 150) का एक इंजन खराब होने से क्रू सहित 137 यात्रियों की सांसे अटक गईं। पायलट की सूचना पर एटीसी ने आनन-फानन विमान अमौसी में उतारने के निर्देश दिए। उधर, एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल दोबारा फुल इमरजेंसी कर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड को बुलाया और शाम 6.17 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।