{"_id":"5f4bdfac46fb5c220e3d080d","slug":"enforcement-directorate-tightening-on-former-etah-mla-rameswar-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह पर कस रहा ईडी का शिकंजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह पर कस रहा ईडी का शिकंजा
Sun, 30 Aug 2020 10:49 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 30 Aug 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
ed
आय से अधिक संपत्ति के मामले में एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह की दिक्कतें बढ़ रही हैं। उनके खिलाफ इस आरोप की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में पिछले दिनों केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
इस मामले में अभी तक की कार्यवाही का ब्यौरा जुटाने के बाद जांच एजेंसी ने जिला प्रशासन से विधायक की चल-अचल संपत्ति की जानकारी मांगी है। साथ ही वहां स्थित बैंकों से उनके खातों से संबंधित जानकारी भी हासिल की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय पूर्व विधायक से जल्द पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों का कहना है कि केस रामेश्वर यादव व उनके भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव के विरुद्ध एटा में आय से अधिक संपत्ति व जमीन पर कब्जे को लेकर दर्ज एफआइआर को आधार बनाकर किया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूर्व विधायक आशीष यादव ने शासन से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार व आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत की थी। इस पर शासन ने अलीगढ़ मंडल के कमिश्नर की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन कर मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए थे। बाद में गृह व राजस्व विभाग के आदेश पर जिला प्रशासन ने पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव व उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन