फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Energy minister angry over power cuts in rural areas, instructing to cut free supply in villages from sunset to sunrise

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती पर ऊर्जा मंत्री खफा, सूर्यास्त से सूर्योदय तक गांवों में कटौतीमुक्त आपूर्ति की हिदायत

Thu, 01 Apr 2021 09:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Apr 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
Energy minister angry over power cuts in rural areas, instructing to cut free supply in villages from sunset to sunrise
मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्रों में रात में बिजली कटौती की शिकायतों पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से अभी भी सूर्यास्त के बाद बिजली कटौती की शिकायतें आ रही हैं। सूर्यास्त से सूर्योदय तक किसी भी हाल में ग्रामीण इलाकों में कटौती न की जाए। अगर कहीं से ऐसी शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये बिजली आपूर्ति, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार तथा एकमुश्त समाधान योजना की समीक्षा करते हुए ऊर्जा मंत्री ने गांवों में रात में बत्ती गुल होने की लगातार मिल रही शिकायतों को लेकर बिजली कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के पेंच कसे। पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में गांवों में रात के वक्त हो रही बिजली कटौती को लेकर सरकार काफी गंभीर है। तमाम जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों की तरफ से मंत्री के पास बिजली कटौती की शिकायतें पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में कई गई तैयारियों को पुन: परख लिया जाए। अगर कहीं कोई कमी है तो उसे दूर कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर गर्मियों में बिजली व्यवस्था पटरी पर बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर लें। कहीं लापरवाही है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करके कार्रवाई करें।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी उपकेंद्रों पर शेड व पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए। उपकेंद्रों पर सरल भाषा में टैरिफ  (बिजली दरों) की जानकारी प्रदर्शित की जाए। उपभोक्ताओं को डिजिटल माध्यम से भुगतान के लिए प्रेरित किया जाए।1912 पर आ रही शिकायतों के निस्तारण की भी रैंडम जांच की जाए। उपभोक्ता सेवाओं की बेहतरी के लिए शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई हो। इसके लिए अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकायेदारों के यहां दस्तक दें
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बकाये पर सरचार्ज माफी योजना की तिथि 15 अप्रैल तक बढ़ाई गई है। ओटीएस के दायरे में आ रहे हर पात्र उपभोक्ता तक विभागीय अधिकारी जरूर पहुंचें। जिन उपभोक्ताओं का सरचार्ज ज्यादा है या उन पर ज्यादा बिल बकाया है उनके  यहां दस्तक जरूर दी जाए। हर बिजली कंपनी उपकेंद्रवार लक्ष्य तय कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजना का लाभ पुहंचाएं। बिल संशोधन के मामलों में ढिलाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लापरवाह अधिकारियों के चलते बिल जमा करने के लिए काउंटर तक आने वाले उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। यह स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने सभी बिजली कंपनियों को एमडी को निर्देश दिए कि वे स्वयं उपकेंद्रों का निरीक्षण करें और ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed