फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Endangering lives: 33 kV power line laid inside sewer line.

Lucknow News: जान से खिलवाड़, सीवर लाइन के अंदर डाल दी 33 केवी बिजली लाइन

Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Endangering lives: 33 kV power line laid inside sewer line.
मैनहोल के अंदर बिजली के तार।
लखनऊ। बिजली वालों ने सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए कई इलाकों में सीवर लाइन के अंदर से हाई वोल्टेज बिजली की लाइनें डाल दी हैं। ऐसा शहर के करीब सात किमी सीवर लाइन में किया गया है। इससे सीवर लाइन की सफाई तो बाधित हुई ही है, सुरक्षा को भी खतरा हो गया है। बिजली लाइन में फाल्ट होने पर सीवर लाइन में विस्फोट भी हो सकता है। सीवर में मीथेन गैस होती है, जो जहरीली होने के साथ ही ज्वलनशील भी है। ऐसे में जान का जोखिम भी है।
विज्ञापन

पुराने लखनऊ सहित नए इलाकों में भी यह समस्या है। ऐशबाग, पार्क रोड, अलीगंज पुरनिया चौराहा, अलीगंज सेक्टर एच, गोमतीनगर विभव खंड सहित शहर के कई इलाकों में बिजली विभाग ने लापरवाही करते हुए सीवर लाइन के अंदर हाईवोल्टेज केबल डाले हैं, जो 33 केवी तक के हैं। इस बड़ी समस्या का पता तब चल रहा है, जब सीवर चोक की शिकायत पर जलकल विभाग और निजी कंपनी सुएज इंडिया के कर्मचारी सफाई करने पहुंचते हैं। इसी कारण सीवर की करीब 300 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है और सीवर सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि खतरे के चलते कोई कर्मचारी उसकी सफाई को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं जागा बिजली विभाग

सीवर लाइन बिजली केबल डाले जाने से चोक हो गई हैं। केबल के कारण सीवर लाइन की सफाई नहीं हो पा रही है। उसको लेकर जल संस्थान कई साल से शिकायत कर रहा है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। इसके बाद यह मामला शासन स्तर तक पहुंचा। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने भी सीवर की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताई, उसके बाद अब बिजली विभाग ने जलकल विभाग की टीम के साथ सर्वे शुरू किया है, ताकि केबल को मैनहोल और सीवर लाइन से शिफ्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलमबाग में हो चुका है धमाका

करीब सात साल पहले आलमबाग क्षेत्र में सीवर की भूमिगत लाइन में धमाका हो चुका है। वहां सीवर लाइन के अंदर गैस बन गई थी, जिसे कहीं से चिंगारी मिल गई थी। उसके बाद उसमें धमाका हो गया था। यह तो गनीमत रही थी, उससे कोई चोटिल नहीं हुआ था।


जोनवार इतना केबल सीवर लाइन के अंदर
जोन एक - 413 मीटर
जोन दो -1790 मीटर
जोन तीन--930 मीटर
जाोन चार--360 मीटर
जोन छह--755 मीटर
जोन सात--1830 मीटर
Iसीवर लाइन के अंदर बिजली विभाग ने अवैध रूप से हाईवोल्टेज केबल डाली है। यह 33 केवी तक की हैं। इससे सफाई नहीं हो पा रही है। लाइन में खराबी आने पर सीवर लाइन में विस्फोट भी हो सकता है। यह बड़ा खतरा है। अब बिजली विभाग इन्हें हटाने की बात कह रहा है। उसको लेकर वह सर्वे कर रहा है।I
I- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक जलकलI

मैनहोल के अंदर बिजली के तार।

मैनहोल के अंदर बिजली के तार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article