{"_id":"679a84da29be14f88f0baf44","slug":"encroachment-removed-from-pond-land-shravasti-news-c-104-1-srv1002-109146-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तालाब की भूमि से हटाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तालाब की भूमि से हटाया कब्जा
Thu, 30 Jan 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
इकौना में तालाब की भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण व मौजूद पुलिस व लोग।
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील के निकट सार्वजनिक तालाब में मोहर्रम कमेटी ने पक्का निर्माण करा दिया गया। जिसे बुधवार सुबह जेसीबी व भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम इकौना ने ढहा कर तालाब की भूमि खाली कराई।
इकौना तहसील के बगल स्थित गाटा संख्या 3,378 व 3,379 सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक तालाब के तौर पर दर्ज है। इस भूमि के कुछ हिस्से पर मोहर्रम में ताजिया दफनाई जाती है। इसी तालाब के करीब कुछ भूमि पर मोहर्रम कमेटी के लोगों ने पक्का निर्माण करा लिया था। जिसे हटाने के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में बुधवार सुबह दो जेसीबी लेकर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम इकौना ओम प्रकाश व थाना प्रभारी अश्वनी दुबे ने ढहा कर भूमि समतल करवा दी।