{"_id":"62bdfa7a6591ef312b26e39d","slug":"encounter-with-cow-smugglers-one-injured-lucknow-news-lko6375919115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों संग पुलिस का इनकाउंटर, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों संग पुलिस का इनकाउंटर, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। बीते दिनों 28 जून की देर शाम मखदूमपुर कला गांव के पास जंगल में प्रतिबंधित मांस मिलने का वीडियो वायरल हुआ था। एसपी ने वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस को दी थी।
मामले में बुधवार देर रात मुखबिर ने थाना क्षेत्र के भटमऊ गांव के पास स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सर्विस लेन पर गो-तस्करों के मौजूद होने की सूचना दी। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से बचने के लिए बदमाश शहजाद हुसैन ने फायरिंग शुरू कर दी।
फायरिंग में स्वाट टीम के सिपाही इमाम हुसैन के हाथ में गोली लगी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शहजाद निवासी मकदूमपुर कला के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया। शहजाद के दो साथी तौकीर (मकदूमपुर कला) व अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र के दौगांव निवासी वकील भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घायल हुए बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी जगदीशपुर ले जाया गया है।