फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   encounter at charbag

लखनऊ में मुठभेड़, 75 हजार का इनामी दबोचा

Fri, 22 May 2020 06:20 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
encounter at charbag
प्रतीकात्मक तस्वीर

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चारबाग रेलवे स्टेशन रोड पर हरि विलास अस्पताल के सामने बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे मुठभेड़ में 75000 का इनामी बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया बदमाश पिंटू उर्फ सीबू उर्फ काना राजधानी में चौक स्थित कमला पसंद के कारोबारी के कार्यालय में लूट व हत्या के अलावा अंबेडकरनगर में आईसीआईसीआई बैंक में लूट की वारदात में शामिल था। इसी बदमाश ने सितंबर में रेलवे कर्मचारी की गई गोली मारकर हत्या की थी। उसे पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


डीसीपी दिनेश सिंह के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज अंजनी कुमार पांडेय बृहस्पतिवार सुबह टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उनको इस बदमाश की सूचना मिली। पुलिस ने चारबाग स्टेशन रोड पर घेराबंदी की तो हरविलास अस्पताल के सामने मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में फायरिंग में पिंटू घायल हो गया। उसे तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी के मुताबिक पिंटू पर अंबेडकर नगर पुलिस ने 50,000 और लखनऊ पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम दे निकल गया था मुंबई एडीसीपी मध्य चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक पिंटू ने अंबेडकर नगर के टांडा में आईसीआई बैंक में लूट की थी। मामले में कुछ दिन पहले गिरोह के एक सदस्य लइक को अंबेडकर नगर पुलिस ने दबोचा, वहीं दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बदमाशों ने 20 फरवरी को दिनदहाड़े चौक के कारोबारी कार्यालय में घुसकर लूट के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें कारोबारी का नौकर मारा गया। इन दोनों वारदातों में हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज पूरे गिरोह के सदस्यों की तस्वीर सामने आई। उधर, वारदात को अंजाम देकर सभी बदमाश मुंबई निकल गए थे। पुलिस ने सभी को दबोच लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed