फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employment Opportunity at ZIL SPE Company for LU Students

Lucknow News: लविवि के विद्यार्थियों के लिए जेडआईएल एसपीई कंपनी में रोजगार का मौका

Fri, 03 Apr 2026 12:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Employment Opportunity at ZIL SPE Company for LU Students
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। शुगर व एग्रीबिजनेस क्षेत्र में काम करने वाली जेडआईएल एसपीई कंपनी में इंजीनियरिंग व कृषि स्नातक विद्यार्थियों को नौकरी का मौका मिलेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल ने ऐसे विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। करीब 50 पदों पर भर्ती होगी। सालाना पैकेज 4.5 व 5.5 लाख मिलेगा। प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप भारतीय ने बताया कि जेडआईएल एसपीई लखीमपुर खीरी जनपद के ऐरा में स्थित एक प्रमुख शुगर व एग्रीबिजनेस क्षेत्र की कंपनी है। कंपनी की ओर से स्नातक इंजीनियर ट्रेनी, स्नातक एग्री ट्रेनी और ट्रेनी शुगर टेक्नोलॉजिस्ट पदों के लिए भर्ती की जाएगी। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेशन और बीएससी एग्रीकल्चर के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी तीन अप्रैल तक इस लिंक पर https://docs.google.com/forms/d/1Yi-DSWTxEdznsNtgSHtXW2UsMVZwLFoVxO6QXFvSR0Y/ आवेदन कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed