फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   employment job fair

Lucknow News: इस्राइल के परीक्षक 10 हजार श्रमिकों की लेंगे परीक्षा

Sun, 07 Jan 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Jan 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
employment job fair
लखनऊ। इस्राइल जाने वाले श्रमिक रोजगारों की 23 से 30 जनवरी तक परीक्षा होगी। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होने वाली परीक्षा में 10 हजार श्रमिक अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे, जिनकी परीक्षा इस्राइल के परीक्षक लेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत केंद्र सरकार की मंशा है कि हर हाथ में रोजगार हो। इसी उद्देश्य से इस्राइल में भारतीय श्रमिकों को रोजगार देने का संकल्प लिया गया है। इस्राइल सरकार व केंद्र सरकार के मध्य हुए अनुबंध के तहत 10 हजार प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को एक लाख 37 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक कुणाल सिंल्कू ने बताया कि श्रमिक अभ्यर्थियों को शटरिंग कारपेंटर, आयरन वेंडिंग व सेरेमिक टाईल, प्लास्टरिंग का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, अन्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि श्रमिकों की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। शनिवार को विभाग के अन्य अधिकारियों ने परीक्षा कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की। निरीक्षण व समीक्षा बैठक में विभाग के संयुक्त निदेशक सत्यकांत, मंडल संयुक्त निदेशक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed