{"_id":"65b799168e438a05bc0ddb78","slug":"employment-fair-will-be-held-in-lucknow-on-31st-january-24-companies-will-come-for-placement-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs in UP: लखनऊ में 31 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, प्लेसमेंट के लिए आएंगी 24 कंपनियां, जानिए वेतनमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs in UP: लखनऊ में 31 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला, प्लेसमेंट के लिए आएंगी 24 कंपनियां, जानिए वेतनमान
Mon, 29 Jan 2024 06:09 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 29 Jan 2024 06:09 PM IST
सार
लखनऊ में 31 जनवरी को रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल से लेकर स्नातक तक की योग्यता रखने वाले यहां आ सकते हैं।
विस्तार
यूपी में रह रहे युवाओं के लिए नौकरी का अवसर है। योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत 31 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में शिशिक्षु/रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव के मुताबिक इस रोजगार मेला में 24 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम ए खां ने बताया कि शिशिक्षु/रोजगार मेले के माध्यम से 3785 रिक्तियों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 18 से ऊपर तथा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनियों द्वारा वेतन 10000 से 27000 रुपए प्रति माह एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन