फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Employment fair tomorrow at Bhasha University, recruitment to be done for 1500 posts

Lucknow News: भाषा विवि में रोजगार मेला कल, 1500 पदों पर की जाएगी भर्ती

Mon, 09 Feb 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Employment fair tomorrow at Bhasha University, recruitment to be done for 1500 posts
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय परिसर में 10 फरवरी को उप्र सेवायोजन विभाग के सहयोग से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट सहित 21 मशहूर निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इनके जरिये लगभग 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के ''संगम पोर्टल'' पर पंजीकरण अनिवार्य है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि यह रोजगार मेला विद्यार्थियों और युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन


प्रशिक्षण व प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सुमन कुमार मिश्र ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में 12वीं पास, स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रोमोटर, असिस्टेंट मैनेजर, एटीएम ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित अन्य पदों पर नियुक्ति के अवसर मिलेंगे। अभ्यर्थियों को अपनी पंजीकरण संख्या के साथ सभी आवश्यक शैक्षिक प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed