{"_id":"648ee5fb784251a71201a4c4","slug":"employees-transfer-policy-should-be-changed-wants-rajya-karmchari-sanyukt-parishad-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मांग, तबादला नीति निरस्त करें नहीं तो आंदोलन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद मांग, तबादला नीति निरस्त करें नहीं तो आंदोलन होगा
Sun, 18 Jun 2023 04:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Jun 2023 04:39 PM IST
सार
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पिछले साल की तबादला नीति के अनुसार प्रक्रिया अपनाने की मांग की है।
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव नियुक्ति से प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात भी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों के लिए जारी तबादला नीति को तत्काल निरस्त करने की मांग की है। परिषद ने पिछले साल की नीति के अनुसार ही प्रक्रिया अपनाने की मांग की है। ऐसा न होने पर प्रदेश भर में आंदोलन की चेतावनी दी है। मांग को लेकर इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक डॉ. देवेश चतुर्वेदी से लोक भवन में मुलाकात की।
विज्ञापन
वीपी मिश्रा ने कहा कि इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के आंदोलनरत कर्मचारियों का इप्सेफ समर्थन करेगा। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों का तबादला कर संगठनों को कमजोर करने की नीति बदली जाए। इसके लिए तबादला नीति में संशोधन हो।
विज्ञापन
वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी के निर्वाचन पर दो साल के लिए स्थानांतरण पर रोक थी। यदि कोई पदाधिकारी दोबारा निर्वाचित होता है तो उस पर भी रोक लागू रहेगी। जिला स्थानांतरण में भी यह व्यवस्था थी कि डीएम की संस्तुति बिना तबादला नहीं होगा।
विज्ञापन