UP News: शिया वक्फ बोर्ड के कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार, बोले- 41 माह का वेतन बकाया, कैसे चले घर का खर्च?
शिया वक्फ बोर्ड के कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। कहा कि पांच महीने से लगातार वेतन न मिलने से खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल की फीस और मकान का किराया तक नहीं दे पा रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। उन्होंने 41 महीने के बकाया वेतन का भुगतान करने की मांग की। कर्मचारियों का आरोप है कि बीते पांच महीने से लगातार वेतन नही मिल रहा है। ऐसे में घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि बच्चों के स्कूल की फीस और मकान का किराया भी जमा नही कर पा रहे है।
शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड में मौजदा समय मे 14 कर्मचारी कार्यरत है। नियमित वेतन का भुगतान नही होने से कर्मचारियों के 41 महीनों का वेतन बकाया हो चुका है। बीते पांच महीनों से लगातार कर्मचारियों को वेतन नही मिल रहा है।
यह भी पढ़ेंः- यूपी उपचुनाव: अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद बोले- सीएम योगी सपा और पीडीए से डरे हुए हैं, इसलिए दे रहे बेतुके बयान
शासन को कई बार भेजा पत्र
वहीं वेतन का भुगतान नियमित न होने की वजह से कर्मचारियों का 37 महीनों का पहले से ही वेतन बकाया चल रहा है। वेतन के भुगतान के लिए कर्मचारियों ने बोर्ड के चैयरमैन से लेकर शासन को कई बार पत्र भेजा, लेकिन वेतन का भुगतान नही किया गया।
बोर्ड के कर्मचारी मुंतजिर मेंहदी ने बताया कि वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों को बीते पांच महीने से लगातार वेतन वेतन नही मिल रहा है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कई कर्मचारी बीमार है लेकिन अपना इलाज नही करा पा रहे है। पिछले बोर्ड से वेतन का भुगतान नियमित न होने की वजह से कर्मचारियों का 37 महीनों का वेतन बकाया हो चुका है।
यह भी पढ़ेंः- जरूरी बात: आपकी एक आदत आपको समय से पहले बना रही बूढ़ा, ढेरों बीमारियों का भी होता जन्म; पढ़ें डॉक्टर की सलाह
कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया
ऐसे में उनके पास जमा पूंजी भी नही है। कर्मचारी आबिद रजा ने बताया कि वेतन न मिलने से बच्चों के स्कूल की फीस तक जमा नही कर पाया हूं। नौबत ये है कि बच्चों को फीस के लिए स्कूल में खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूर होकर कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया गया है।