{"_id":"6883eb73d6e14ae31e0ac64f","slug":"emphasis-on-increasing-investment-in-up-in-champion-state-summit-lucknow-news-c-13-knp1050-1308876-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चैंपियन स्टेट समिट में यूपी में निवेश बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चैंपियन स्टेट समिट में यूपी में निवेश बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
गोमतीनगर में चैंपियन स्टेट समिट में बोलते अमित कुमार घोष।
लखनऊ। वर्ष 2035 तक उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने पर शुक्रवार को पर्यटन, उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों ने चर्चा की। मुख्य रूप से यूपी में निवेश कैसे बढ़ाया जाए, इस पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश की लोक संस्कृति को बढ़ाने के लिए लोकगायिका मालिनी अवस्थी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।
पंजाब बेस्ड फेडरेशन, इंडियन इन्वेस्टर फेडरेशन यूपी शाखा की ओर से गोमतीनगर के होटल में उत्तर प्रदेश चैंपियन स्टेट 2025 समिट का आयोजन हुआ। इसमें नाबार्ड के सीजीएम पंकज कुमार ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेजी से जोर पकड़ रही है। प्रमुख सचिव प्रशासन, डेयरी अमित कुमार घोष ने बताया कि प्रदेश में स्थिति पहले से बेहतर हुई है। अब डेयरी जैसे क्षेत्र में निवेश आकर्षित हो रहे हैं। आईटी विभाग के अतिरिक्त सचिव भुवनेश कुमार ने बताया नोएडा आईटी का नया हब है, लखनऊ भी इस दिशा में बढ़ रहा है।
पीएफ कमिश्नर अश्विनी कुमार गुप्ता ने रोजगार प्रोत्साहन के बारे में बताया। मुंबई बेस्ड कंपनी टीजीआई एसएमई कैपिटल के सीईओ अजय ठाकुर ने बताया कि नई कंपनियों को लोन के बजाय इक्विटी पर फोकस करना चाहिए। वोल्टास ग्रुप के एमडी व सीईओ प्रदीप बख्शी ने कहा, यूपी हमारे लिए सबसे बड़ा बाजार है। इसका 2300 करोड़ रुपये का टर्नओवर है। अडानी ग्रुप से हेड कॉर्पोरेट अफेयर्स (नॉर्थ) आनंद सिंह विसेन ने यूपी में बेहतर निवेश की संभावनाएं बताईं। सत्र में नवीन क्षेत्रों में निवेश, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
आईआईएफ के यूपी शाखा के चेयरमैन आरके शरन ने बताया कि 2030 तक 20 लाख से अधिक निवेशकों को जोड़ना लक्ष्य है। चेयरपर्सन गर्विता सिंह समेत शहर के उद्योग जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।