फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Emphasis on education, security, and agricultural investment for farming families

Lucknow News: किसान परिवारों की शिक्षा, सुरक्षा और कृषि निवेश पर जोर

Sun, 25 Oct 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on education, security, and agricultural investment for farming families
भारतीय किसान क्रांति यूनियन की महापंचायत में मौजूद किसान व मंच पर विधायक राजेश्वर सिंह का किया
लखनऊ। वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो परिसर में शनिवार को भारतीय किसान क्रांति यूनियन की महापंचायत में दस हजार से अधिक किसान शामिल हुए। इसमें किसानों की समस्याओं, बिजली व्यवस्था में बदलाव, कृषि निवेश और किसान परिवारों की शिक्षा व सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए गए। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने किसान हितों के लिए शासन और किसान संगठनों के बीच नियमित संवाद पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दो महीने पर किसान संगठनों की समीक्षा बैठक कराने का आग्रह किया। साथ ही छोटे और सीमांत किसानों के लिए पेंशन व ऋण व्यवस्था मजबूत करने और युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इन केंद्रों में डिजिटल तकनीक, बाजार प्रबंधन और खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण देने की बात कही। इससे ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार व उद्यमिता के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने किसान परिवारों की शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कहा कि सरोजनीनगर में दो हजार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल और लैपटॉप दिए गए हैं। कृषि को आधुनिकता और निवेश से जोड़ने का संकल्प दोहराया। कृषि क्षेत्र में कृषि प्रौद्योगिकी कंपनियों और नए उद्यमों के निवेश को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान महापंचायत में पुरानी विद्युत व्यवस्था बहाल करने की मांग
महापंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि मिश्रा ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र सौंपकर नवंबर 2025 से लागू वर्टिकल विद्युत व्यवस्था समाप्त कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। उन्होंने बिजली बिल, मीटर, फॉल्ट और आपूर्ति संबंधी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और कृषि नलकूपों को निर्धारित बिजली देने की मांग उठाई। मांगपत्र में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान, आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा, खेतों के रास्तों से जुड़े विवादों का निस्तारण और छुट्टा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के मुद्दे भी शामिल रहे। यूनियन ने विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए जिलेवार कार्ययोजना बनाने और किसान संगठनों के साथ समीक्षा बैठकें कराने की मांग की।

भारतीय किसान क्रांति यूनियन की महापंचायत में मौजूद किसान व मंच पर विधायक राजेश्वर सिंह का किया

भारतीय किसान क्रांति यूनियन की महापंचायत में मौजूद किसान व मंच पर विधायक राजेश्वर सिंह का किया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed