{"_id":"5c88a963bdec22141e22258f","slug":"eleven-swine-flu-patients-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकोज समेत 11 को स्वाइन फ्लू , अब तक 391 मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकोज समेत 11 को स्वाइन फ्लू , अब तक 391 मामले आए सामने
Wed, 13 Mar 2019 12:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
डेमेो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजीएमयू के मेडिकोज समेत स्वाइन फ्लू के 11 नए मरीज मंगलवार को मिले। इसमें मेडिकोज केजीएमयू में भर्ती है। जनवरी से अब तक स्वाइन फ्लू के 391 मामले सामने आ चुके हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केपी त्रिपाठी ने बताया कि केजीएमयू में एमबीबीएस सेकेंड ईयर के 23 वर्षीय छात्र को हफ्ते भर पहले बुखार संग सांस लेने में तकलीफ हुई थी।
जांच कराई तो स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर शनिवार को उसे केजीएमयू के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, अलीगंज सेक्टर-के की 30 वर्षीय महिला, हुसैनगंज की 53 वर्षीय महिला, यासीनगंज ठाकुरगंज के तीन साल के बच्चे, गोमतीनगर विराजखंड की 54 वर्षीय महिला, सिंधुनगर की 52 वर्षीय महिला, एल्डिको उद्यान रायबरेली रोड के पास का सात साल का बच्चा, वृदांवन योजना में रह रहा 8 साल का बच्चा, एलडीए कॉलोनी का चार साल का बच्चा, आलमबाग छोटा बरहा का तीन साल का बच्चा, सरोजनीनगर की 26 साल की युवती में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। ये सभी घर पर उपचार करा रहे हैं।