ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार गड्ढे में गिरी बस, 11 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर के अकबरपुर से बसखारी की तरफ आ रही राज्य परिवहन निगम की बस ने रविवार भोर में रुद्रपुर भगाही के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
इसके बाद बस सड़क किनारे गड्डे में चली गई। इस हादसे में बस में सवार कुल 11 यात्री घायल हो गए। बस का अगला हिस्सा जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद बस के चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए।
6 घायलों को बसखारी सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देख चार घायलों को इलाज के लिए टॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। पांच घायलों ने बसखारी के निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
हादसे में ये हुए घायल
बसखारी सीएचसी पहुंचने पर गंभीर रूप से घायल हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटोखर निवासिनी राखी वर्मा (35) को उनके परिवारीजन टॉमा सेंटर में इलाज कराने के लिए लिवा ले गए, जबकि आजमगढ़ के महाराजगंज निवासी रामपरीत (46), हरिओम (19) तथा आजमगढ़ के अहिरौला निवासी रामअवध (52) को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
वहां पर हालत की गंभीरता को देखते हुए इन तीनों को भी टॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर आजमगढ़ के जियनपुर निवासी हरिकेश (50) व बूढ़नपुर निवासी महेश (48) को बसखारी सीएचसी पर इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
एसओ राजेश यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को थाने ले आया गया है। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं पड़ी है। तहरीर आते ही केस दर्ज किया जाएगा।