फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elephants trample crops in Bahraich.

बहराइच में नेपाली हाथियों ने मचाया उत्पात, 60 बीघे फसल रौंद डाली

Fri, 26 Aug 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Fri, 26 Aug 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
 Elephants trample crops in Bahraich.
हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया - फोटो : amar ujala

नेपाल से आए हाथियों के झुंड ने गुरुवार रात कतर्नियाघाट रेंज क्षेत्र के दो गांवों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने 60 बीघा गन्ना व धान की फसल रौंद डाली। गेरुआ सफारी पर्यटक केंद्र पहुंचे हाथियों लोहे के ग्रिल और जंजीरों को तोड़ डाला।

विज्ञापन


जानकारी पर दोनों गांव के निवासी और वनकर्मी पूरी रात हाका लगाते रहे। भोर होने पर हाथियों का झुंड गेरुआ पार घने जंगलों की ओर चला गया तब लोगों ने राहत की सांस ली। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों के साथ वन कर्मी भी सकते में हैं। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन


नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क से 10-12 हाथियों का झुंड गुरुवार रात करीब 10 बजे खाता कारीडोर के जंगलों से होते हुए कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र पहुंच गया। गेरुआ नदी पार कर हाथी भवानीपुर गांव के निकट जा पहुंचे। उस समय ग्रामीण सोने की तैयारी कर रहे थे। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर लोग दहशतजदा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलिंग व जंजीरों को तोड़ डाला

 Elephants trample crops in Bahraich.

ग्रामीण हाका लगाते हुए मशाल जलाकर ढोल और पीपा पीटते बाहर निकले। इसके चलते हाथियों का झुंड खेतों में ही रुक गया।

ग्रामीणों के मकान तो बच गए लेकिन हाथियों ने भवानीपुर गांव के निकट धान व गन्ना की फसल रौंद डाली। राधेश्याम, जगदीश, बाबूलाल, शिवकुमार, धुंधी, महेश समेत 13 लोगों की 60 बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई।

रात साढ़े बारह बजे के करीब हाथियों का झुंड पर्यटन केंद्र की ओर बढ़ा। हाथियों ने गेरुआ सफारी मार्ग पर लगी लोहे की रेलिंग और जंजीरों को तोड़ दिया।

जानकारी पर वनकर्मी हाका लगाते रहे लेकिन डेढ़ घंटे तक हाथी वहां जमे रहे। भोर में हाथियों का झुंड कतर्नियाघाट बंधा होता हुआ कैलाशपुरी गांव के निकट पहुंच गया और वहां चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण जग गए। वे रात भर हाका लगाते रहे लेकिन हाथियों ने कैलाशपुरी स्थित धर्मस्थल की चहारदीवारी को तोड़ डाला।

अचानक शुरू हुए उत्पात से ग्रामीण दहशत में

 Elephants trample crops in Bahraich.

भोर में हाथियों का झुंड गेरुआ पार कर नदी के दूसरी तरफ घने जंगलों में चला गया। अचानक शुरू हुए हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं।

जांच कर दिया जाएगा मुआवजा
मामले पर वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट गयादीन का कहना है कि  हाथियों ने रात में जंगल व आसपास के गांवों के निकट खेतों में उत्पात मचाया है।

भवनियापुर से जाते समय हाथियों ने वन विभाग की रेलिंग और ग्रिल को भी तोड़ डाला। काफी नुकसान हुआ। जांच की जा रही है। जांच के बाद ग्रामीणों की फसल का मुआवजा दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों को भी इस मामले में अवगत करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed