फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity workers who went to collect revenue were beaten up

Lucknow News: राजस्व वसूली करने गए बिजली कर्मियों को पीटा

Fri, 25 Oct 2024 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 25 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers who went to collect revenue were beaten up
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को राजस्व वसूली करने गए बिजली कर्मियों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक कर्मी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। विशुनपुर के अवर अभियंता रामनाथ की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


विशुनपुर पावर हाउस में तैनात संविदा कर्मचारी विजय कुमार, राहुल कुमार वर्मा, अश्वनी वर्मा, अमित कुमार, लालता चौरसिया, आशीष कुमार नंदाखेड़ा गांव में राजस्व वसूली करने गए थे। गांव के रहने वाले विजय, अमन, शिवम सोनी, गुलशन सोनी से बिजली का बिल जमा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


इसी दौरान विपक्षियों ने बिजली कर्मियों के साथ अभद्रता करने के साथ मारपीट की। लाठी, डंडे और ईंट मारकर घायल कर दिया। विनय कुमार का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। ग्रामीणों की मदद ने बीच बचाव करके मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed