UP News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शक्ति भवन पर किया प्रदर्शन, हाथों में तख्ती लेकर की नारेबाजी
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शक्ति भवन पर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने शक्ति भवन पर प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारी कार्यालय छोड़कर नीचे आ गए। वहां पर हाथ में तख्तियां लेकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने निजीकरण का जमकर विरोध किया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल का निजीकरण गलत तरीके से किया जा रहा है। निजीकरण करने से पहले कर्मचारियों की सहमति नहीं ली गई। सभी कर्मचारियों ने सुबह के वक्त बांह पर काली पट्टी बांधकर काम किया। फिर परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.