फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity workers in UP will soon get cashless facility Power Corporation Chairman assured

UP: बिजली कर्मियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी कैशलेस की सुविधा; पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष से मिला आश्वासन

Fri, 16 May 2025 07:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 May 2025 07:30 PM IST
सार

यूपी में बिजली कर्मियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द कैशलेस की सुविधा मिलेगी। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ने यह आश्वासन दिया है। इससे किसी की तरह से प्रोन्नति, सेवा शर्तें प्रभावित नहीं होंगी।

विज्ञापन
Electricity workers in UP will soon get cashless facility Power Corporation Chairman assured
पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पावर कॉर्पोरेशन के कार्मिकों के लिए लखनऊ में जल्द ही कैशलेस सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसकी नीति एवं प्रक्रिया के निर्माण की जिम्मेदारी निदेशक (वित्त) को सौंपी गई है। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया। डॉ. गोयल ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन, कार्मिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए तत्पर है। इससे किसी की तरह से प्रोन्नति, सेवा शर्तें प्रभावित नहीं होंगी।

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता छिपाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश

समीक्षा के दौरान डॉ. गोयल ने बांदा और चित्रकूट में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता छिपाने की कोशिश करने एवं बिना अनुमति ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए भेजने पर वहां के अभिशाषी अभियंता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अधीक्षण अभियंता सहित 13 कार्मिकों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- PPS Transfer: 48 PPS अफसरों के तबादले, एएसपी राहुल श्रीवास्तव फिर बने डीजीपी मुख्यालय के पीआरओ; देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी दी कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता छिपाया तो संबंधित पर हर हाल में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। डॉ. गोयल ने कहा कि गर्मियों में विद्युत आपूर्ति सामान्य रहे, इसका हर हाल में ध्यान रखा जाए। मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऊर्जा वितरण क्षेत्र लगातार घाटे में है। ऊर्जा की आपूर्ति एवं प्राप्त होने वाले राजस्व में गैप को कम करना है। इसके लिए सभी को तत्पर रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed