फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity was forcibly shut down and the operator was beaten

Lucknow News: जबरिया बंद कराई बिजली, ऑपरेटर को पीटा

Sun, 24 May 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity was forcibly shut down and the operator was beaten
गुडंबा। न्यू कैंपस उपकेंद्र के तहत आईआईएम रोड इलाके में फॉल्ट से शुक्रवार रात 10 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे नाराज 250 से ज्यादा लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने जबरन सभी फीडर बंद करा दिए। विरोध करने पर ऑपरेटर माता प्रसाद से मारपीट भी की। जानकीपुरम पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि इलाके में लगातार बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। एसडीओ संतोष और जेई प्रदीप कुमार की निगरानी में मरम्मत का काम शुरू कराया। तब शनिवार सुबह 8:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

उधर, बिजली संकट पर लोगों ने फैजुल्लागंज उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। सोनू बाजपेई समेत अन्य ने कहा कि विभाग बिल बकाया होने पर तत्काल कार्रवाई करता है, लेकिन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। हंगामे की सूचना पर मड़ियांव पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात तक बड़ी संख्या में उपभोक्ता उपकेंद्र पर डटे रहे।
विज्ञापन






कई मोहल्ले में रातभर गुल रही बिजली

केशव नगर द्वितीय में ब्रह्मदेव मंदिर के पास, कृष्णलोक कॉलोनी, अन्नपूर्णा नगर, गणेश विहार, वैष्णवीपुरम, गायत्रीनगर बंदरिया बाग, श्याम विहार, प्रीति नगर में फ्लोरेंस स्कूल के पास, विष्णु विहार, संतकबीर नगर कॉलोनी, मिल्लत नगर ढाल, शिव शक्ति नगर कॉलोनी, यश नगर में शुक्रवार रात नौ से शनिवार सुबह तक बिजली गायब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




सात दिन में दो बार ट्रांसफार्मर फुंके

मलिहाबाद। रहीमाबाद में औरास रोड पर एक सप्ताह में दो बार ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। अधिक लोड होने से 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा गया है। शुक्रवार देर रात नए ट्रांसफार्मर से सप्लाई चालू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत किया।




मंत्री एके शर्मा ने किया निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार देर रात गंजरिया के सीजी सिटी 33 केवी उपकेंद्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने ऑपरेटर के साथ एक-एक फीडर की मांग और ब्रेकडाउन की समीक्षा की। मंत्री ने कर्मियों को तकनीकी समस्याओं से निपटने और मेंटेनेंस टीम को हर वक्त अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed