{"_id":"6815c9a5255b0de83f0b7a7d","slug":"electricity-theft-exposed-200-slums-case-between-city-station-daliganj-railway-station-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 200 झुग्गी-झोपड़ी में बिजली चोरी की खुली पोल, सिटी स्टेशन से डालीगंज रेलवे स्टेशन के बीच का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 200 झुग्गी-झोपड़ी में बिजली चोरी की खुली पोल, सिटी स्टेशन से डालीगंज रेलवे स्टेशन के बीच का मामला
Sat, 03 May 2025 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 May 2025 05:34 PM IST
सार
लखनऊ में सिटी स्टेशन से डालीगंज रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन किनारे बसी करीब 200 झुग्गियों में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा झुग्गियां हटाने की कार्रवाई के दौरान यह मामला सामने आया। इसमें अफसरों की अनदेखी और स्थानीय कर्मचारियों की मिलीभगत की भी चर्चा है।
विज्ञापन
बिजली बिल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में पॉवर कॉरपोरेशन के शीर्ष अफसरों के निर्देश पर भी कुछ इलाकों के इंजीनियर बिजली चोरी रोकने में दिलचस्पी नहीं ले रहे। इसकी पोल रेलवे सुरक्षा बल शुक्रवार को रेल लाइन के किनारे बसे झुग्गी-झोपड़ी के लोगों हटाने के दौरान खुली। रेलवे पुलिस को इस बिजली चोरी को देखकर हैरत हुई।
विज्ञापन
झुग्गी-झोपड़ी हटाए जाने की उच्च स्तर पर रिपोर्टिंग के दौरान इस बिजली चोरी का भी उल्लेख किए जाने की बात कही जा रही है। शुक्रवार को रेलवे पुलिस ने सिटी स्टेशन से डालीगंज रेलवे स्टेशन के बीच लाइन किनारे की झुग्गी-झोपड़ी को हटाया। विश्वविद्यालय खंड के डालीगंज इक्का स्टैंड, और अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत आने वाले दोनों तरफ करीब 200 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ी में यह बिजली चोरी मिली, मगर एफआईआर नहीं हो सकी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: यूट्यूबर ने फैलाया भ्रम... टूट गई योग शिक्षिका की शादी, लखनऊ में केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: आयुष्मान मरीजों की होगी गोपनीय जांच, मनमानी मिली तो निरस्त होगा लाइसेंस, जिलेवार औचक निरीक्षण करेंगी टीमें
चर्चा थी कि इक्का स्टैंड के तीन कर्मचारी इस बिजली चोरी के एवज में प्रतिमाह 300 से 500 रुपये की उगाही करते थे। इसके अतिरिक्त 20 बिजली चोरी खदरा, वजीरगंज, बशीरतगंज, यासीनगंज आदि में पकड़ी गई। इसमें सलमान, अजहर, रेहाना आदि के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।