फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity theft caught in 58 houses, FIR

Lucknow News: 58 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, एफआईआर

Sun, 05 Jan 2025 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft caught in 58 houses, FIR
जांच करने पहुंची बिजली विभाग की टीम।

विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी के 12 मोहल्लों के 228 घरों में बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग की। यहां 58 घरों में बिजली चोरी मिली। मोहनीपुरवा में लोगों ने विरोध कर हंगामा किया।



चौक खंड के मोहनीपुरवा में एक्सईएन रमन के नेतृत्व में शनिवार सुबह 5:30 बजे टीम पहुंची। इस पर अतिरिक्त केबल से बिजली चोरी करने वाले लोग छतों से उसे खींचने लगे, लेकिन टीम ने वीडियो बना लिया। लोगों ने हंगामा कर मोहल्ले के लोगों को जगा दिया। पुलिस को देखकर सभी शांत हो गए।
विज्ञापन


लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि मछली मोहाल, हाथीखाना, ई-ब्लाॅक, सेक्टर 11 राजाजीपुरम, पीर जलील, असियामऊ, बिल्लौचपुरा, ओल्ड हैदरगंज, फैजल नगर, दरगाह रोड, रुस्तमनगर, सुबतियाबाग, कालीजी मंदिर, पुराना चतूबरा, मकबरा, हाता मातादीन, हरीनगर, तोप दरवाजा, बाबा हजारा बाग में चेकिंग की गई। इसमें 58 घरों में चोरी की बिजली हीटर, गीजर एवं ब्लोअर चालू मिले। अपट्रान के एक्सईएन कुलदीप ने बताया कि सहादतगंज क्षेत्र में रोशनजहां, सिराज हुसैन, मो. अख्तर, आमिर, रंजीत, हसीन के घर बिजली चोरी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed