फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity supply to 11,149 defaulters with prepaid meters was cut.

Lucknow News: प्रीपेड मीटर वाले 11,149 बकायेदारों की बिजली कटी

Tue, 24 Mar 2026 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 11,149 defaulters with prepaid meters was cut.
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को भी अपना प्रीपेड मीटर रिचार्ज न करने वाले 11,149 बकायेदारों की बिजली कट गई। हालांकि, इस बार प्रभावित उपभोक्ताओं को हाय-तौबा करने का मौका नहीं मिला। पूर्व में हुई किरकिरी के बाद सिस्टम में सुधार किया गया है, जिससे बकाया जमा होते ही कटे कनेक्शन ऑटोमैटिक चालू हो गए।
विज्ञापन



लखनऊ मध्य जोन में सबसे ज्यादा 3031 बकायेदारों की बिजली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक ऑटोमैटिक बंद हो गई। दूसरे नंबर अमौसी जोन में 2858, तीसरे पर जानकीपुरम में 2660, चौथे नंबर पर गोमतीनगर में 2344 घरों और दुकानों की बिजली कटी। लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिन पर 5000 ज्यादा से रकम की देनदारी और पोस्टपेड मीटर के बिल की धनराशि बकाया थी, सिर्फ उन्हीं के कनेक्शन कटे हैं। दोपहर तीन बजे 1075 बकायेदारों के बिल जमा करने पर उनकी बिजली चालू भी हो गई। इनसे 42 लाख रुपये का राजस्व हासिल हुआ। जानकीपुरम जोन के मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि जिस-जिस उपभोक्ता ने बिल जमा कर दिए, उनकी बिजली 20 से 50 मिनट के अंदर चालू हो गई। उन्होंने बताया पेमेंट सिस्टम बेहतर होने के कारण उपभोक्ता की जमा रकम जल्दी ट्रांसफर होकर अपडेट हो रही थी। हालांकि, कुछ बकायेदारों ने कार्यालय आकर कनेक्शन को प्रीपेड किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed