फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity problem in city

नहीं जली दो लाख लोगों के घर की बिजली

Wed, 31 Jul 2013 10:08 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 10:08 AM IST
विज्ञापन
electricity problem in city

राजधानी में मंगलवार को 220 केवी पारेषण उपकेंद्र चिनहट की सप्लाई फेल होने के कारण 16 उपकेंद्र ठप हो गए।

विज्ञापन


इसकी चपेट में 132 केवी पारेषण उपकेंद्र खुर्रमनगर और गोमतीनगर भी आए।

इससे बिजली संकट की चपेट में आए 33/11 केवी उपकेंद्रों को वैकल्पिक बिजली भी नहीं मिल सकी।

इससे करीब दो लाख उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इसके विरोध में लोगों ने दो उपकेंद्रों पर हंगामा कर नाराजगी जताई।

हालांकि डेढ़ घंटे में बिजली आपूर्ति चालू हो गई पर 33/11 केवी उपकेंद्रों में देर से सप्लाई शुरू हो सकी।

सरोजनीनगर पारेषण उपकेंद्र से 220 केवी पारेषण उपकेंद्र को आने वाली लाइन की सप्लाई मंगलवार दोपहर 2:10 बजे फेल हो हुई।

इसके कारण चिनहट, इंदिरानगर, मुंशी पुलिया, रहीमनगर एवं अलीगंज खंड के 16 उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।

पारेषण इकाई के अधीक्षण अभियंता एसआर तिवारी ने बताया कि इसके चलते चपेट में आए 132 केवी गोमतीनगर पारेषण उपकेंद्र की बिजली वैकल्पिक तरीके से चालू की गई।

132 केवी खुर्रमनगर उपकेंद्र ठप रहा। इंजीनियरों की टीम ने शाम 15:45 बजे तकनीकी फॉल्ट को दुरुस्त कर 220 केवी उपकेंद्र की बिजली चालू कर दी।

इसके बाद 33/11 केवी उपकेंद्रों को बिजली देने का सिलसिला शुरू हुआ। इसके चलते चिनहट से निशातगंज तक और इंदिरानगर से कल्याणपुर तक बिजली संकट बना रहा।

दोपहर में बिजली गुल होने से नाराज उपभोक्ताओं ने इंदिरानगर सेक्टर-14 के न्यू और रहीमनगर खंड के जीएसआई उपकेंद्र पर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed