फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity load increased without inspection; demand for meter inspection raised.

Lucknow News: बिना जांच के बढ़ाया बिजली का लोड, मीटर की जांच की मांग

Wed, 15 Jul 2026 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity load increased without inspection; demand for meter inspection raised.
प्रदर्शन करते व्यापारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन (यूपीपीसीएल) के खिलाफ लखनऊ परिक्षेत्र व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने तालकटोरा उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली के बढ़े हुए लोड, मीटरों की जांच और शिकायत निवारण प्रणाली में सुधार की मांग की। संगठन ने लखनऊ के सभी बाजारों में लगे बिजली मीटरों की जांच कराने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि जांच के आधार पर बिजली का लोड घटाया-बढ़ाया जाए। गलत तरीके से बढ़ाए गए बिजली लोड को कम किया जाए और उपभोक्ताओं से वसूला गया अतिरिक्त शुल्क वापस किया जाए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने 1912 हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज होने के चार घंटे के भीतर उनका निस्तारण नहीं होता। कई मामलों में शिकायतें 24 से 48 घंटे तक लंबित रहती हैं। हेल्पलाइन पर कार्यरत ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, सभी उपकेंद्रों पर शिकायतों को मैन्युअल रूप से दर्ज करने की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा कि यदि डिजिटल माध्यम से बिजली का लोड बढ़ाया जा सकता है, तो कम उपयोग होने पर इसे स्वतः कम क्यों नहीं किया जाता? संगठन ने उपभोक्ताओं के लिए दिशा-निर्देश और कॉर्पोरेशन की नीतियों पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। प्रदर्शन में संगठन के महामंत्री कनिष्क गुप्ता, कोषाध्यक्ष हरप्रीत साहली और अध्यक्ष ऋषभ गुप्ता सहित अन्य उपभोक्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन करते व्यापारी।

प्रदर्शन करते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed