फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity department junior engineer suspended

बिजली गुल होने की शिकायत की अनसुनी पर जेई निलंबित, एसडीओ को चेतावनी

Fri, 18 Jun 2021 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
electricity department junior engineer suspended
लखनऊ। यहियागंज सहित आसपास के बाजार के करीब तीन हजार कारोबारियों को लगभग सात घंटे तक बुधवार को बिजली संकट झेलना पड़ा था। वहीं, बिजली कर्मचारियों ने उनकी शिकायत संबंधी कॉल तक नहीं रिसीव की थी। मामले में बृहस्पतिवार को शासन-प्रशासन स्तर पर किरकिरी के बाद जेई को निलंबित कर दिया गया। वहीं, एसडीओ को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

लापरवाही से नाराज प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार बृहस्पतिवार को निदेशक तकनीकी सुधीर कुमार सिंह, मुख्य अभियंता मधुकर वर्मा को लेकर यहियागंज पहुंचे और कारोबारियों की पीड़ा सुनी। इस दौरान एक एमवीए के जले ट्रांसफार्मर के निरीक्षण में प्रथम दृष्टया चौक खंड के जेई दिनेश कुमार की लापरवाही सामने आने पर उसे निलंबित कर दिया गया। इसकी मरम्मत के खर्च की वेतन से रिकवरी होगी। वहीं, एसडीओ परविंदर यादव को चेतावनी देकर छोड़ने का आदेश दिया गया। मामले में एक्सईएन ज्ञान प्रकाश की भी लापरवाही रही है। साथ गई प्रवर्तन टीम ने जले ट्रांसफार्मर से बिजली चोरी करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया। उधर, लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने प्रबंध निदेशक को बिजली सप्लाई संबंधी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर मरम्मत लागत की होगी रिकवरी
प्रबंध निदेशक मध्यांचल विद्युत वितरण निगम सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि अब ट्रांसफार्मर जिसकी लापरवाही से जलेगा, मरम्मत की लागत की रिकवरी भी उसके वेतन से होगी। यह कार्रवाई इलाकाई इंजीनियरों से लेकर ठेकेदारों तक पर होगी। यहियागंज में जिसकी लापरवाही से ट्रांसफार्मर फुंका, उससे मरम्मत लागत की रिकवरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed