{"_id":"68a78c40649b18e11f0b875f","slug":"electricity-department-claims-intelligent-smart-meters-are-not-working-fast-lucknow-news-c-13-knp1002-1347593-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिजली विभाग का दावा- नहीं तेज चल रहे इंटेली स्मार्ट मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिजली विभाग का दावा- नहीं तेज चल रहे इंटेली स्मार्ट मीटर
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग प्रबंधन का कहना है कि राजधानी में इंटेली स्मार्ट मीटर तेज नहीं चल रहे हैं। उपभोक्ताओं के घरों में लगाए गए चेक मीटर के आधार पर यह दावा किया गया है।
लखनऊ मध्य जोन के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्राग नरायन रोड स्थित संजय गांधी नगर निवासी राधा वाल्मीकि की शिकायत पर चेक मीटर लगाया गया। एक माह बाद दोनों मीटर की जांच की गई तो समान 3053 यूनिट मिली। इसी तरह सुरेश यादव के मूल व चेक मीटर की रीडिंग समान 13,988 यूनिट थी।
उन्होंने बताया कि सदर बाजार रामदास हाता के डी अग्रवाल, ऊषा खत्री और लालबाग में रईस अहमद के घरों में लगाए चेक मीटर की रीडिंग भी समान पाई गई। उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रम है कि इंटेली स्मार्ट मीटर तेज चलता है। ऐसे लोग शुल्क जमा करके चेक मीटर से जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
अमौसी जोन के मुख्य अभियंता रजत जुनेजा ने बताया कि वृंदावन व कानपुर रोड खंड इलाके में भी कई उपभोक्ताओं के मूल मीटर की बिजली खपत को चेक मीटर से जांचा गया। इसमें भी दोनों मीटर में समान यूनिट पाई गई।