{"_id":"6859bc292849b83ad40f491f","slug":"electricity-cut-off-in-saadatganj-due-to-monkeys-nuisance-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1263692-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सआदतगंज में बंदरों के उत्पात से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सआदतगंज में बंदरों के उत्पात से बिजली गुल
Tue, 24 Jun 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
सआदतगंज में बंदरों के उत्पात से बिजली गुल
लखनऊ। सआदतगंज क्षेत्र में सोमवार शाम को बंदरों के झुंड ने इस कदर उत्पात मचाया कि 250 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। इन परिवारों को दो घंटे से ज्यादा समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सोमवार को आशियाना, आईआईएम रोड एवं सैनिकनगर में फाॅल्ट के चलते बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
सआदतगंज की घटना समराही पुलिस चौकी के पास शाम करीब छह बजे हुई। इससे 630 केवीए ट्रांसफार्मर के कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि ट्रांसफार्मर की वाई साइड पर हाइटेंशन लाइन की बुशिंग टूट गई। इससे समराही, खरिहाई टोला, कागजी टोला व बेलवारी मोहल्ला की बिजली ठप हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाते ही कर्मचारी पहुंचे और क्षतिग्रस्त बुशिंग को बदलकर रात करीब 8:15 बजे आपूर्ति चालू कर दी। आशियाना में गत रविवार रात करीब 11:15 बजे विश्वकर्मा फीडर की बिजली ठप हो गई। फॉल्ट के कारण उत्पन्न बिजली संकट को एक घंटे बाद रात 12:15 बजे दूर किया जा सका। उतरेटिया उपकेंद्र के सैनिक विहार इलाके में सोमवार सुबह करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
सात लोगों पर बिजली चोरी का केस
चौक और रेजीडेंसी खंड के इलाकों में सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान सात जगह बिजली चोरी पकड़े जाने पर उपभोक्ताओं पर केस दर्ज कराया गया। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय ने बताया कि इनमें चार बिजली मामले मंसूरनगर चौक एवं तीन सिटी स्टेशन रेजीडेंसी इलाके में पकड़े गए। कुल 30 परिसरों की जांच की गई।