फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity crisis in 400 villages in Sitapur.

Sitapur News: फीडर में आग लगने से 400 गांवों की बिजली गुल, दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Tue, 23 Aug 2022 04:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Aug 2022 04:09 PM IST
सार

महमूदाबाद फीडर में आग लग जाने से 400 गांवों की बिजली गुल हो गई है। बताया जा रहा है कि यह समस्या दो दिन तक बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Electricity crisis in 400 villages in Sitapur.
फीडर में लगी आग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के महमूदाबाद उपकेंद्र में रखे ग्रामीण इलाके के फीडर के ट्रांसफार्मर और केबल बाक्स में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक 10 केवीए ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका था।

विज्ञापन


इसके चलते महमूदाबाद देहात फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने के बाद लोग उपकेंद्र पर फोन करने लगे। तब पता चला कि आग लगने से आपूर्ति बाधित हुई है। सुबह के समय लोगों को पेयजल संबंधी दिक्कतें हुईं। लोगों ने निजी हैंडपंपों से काम चलाया। वहीं सार्वजनिक इंडिया मार्का हैंडपंपों से लोगों ने पानी की जरूरत को पूरा किया।
विज्ञापन


देहात फीडर से 400 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। यहां लगभग दो लाख की आबादी बिजली आपूर्ति ठप होने से प्रभावित हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को काफी दिक्कतें हुई। वहीं, सबसे अधिक पेयजल संकट से जूझना पड़ा। देहात फीडर का ट्रांसफार्मर जलने से कस्बे के उपभोक्ता भी परेशान हो गए। क्योंकि आग लगने पर तत्काल आपूर्ति रोक दी गई थी। हालांकि कुछ देर बाद कस्बे की आपूर्ति बहाल हो गई तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ राजेश मौर्य ने बताया कि विभाग की तकनीकी टीम खराबी का परीक्षण कर रही है। पूरी जांच के बाद पता चलेगा कि आपूर्ति बहाल होने में कितना समय लगेगा। फिर भी प्रथम दृष्टया अनुमान है कि कम से कम दो दिन बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed