फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity court will be established for Pension.

UP News: सेवानिवृत्तों की पेंशन के लिए प्रबंध निदेशक के कार्यालयों में लगेगी बिजली अदालत

Thu, 07 Mar 2024 06:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Mar 2024 06:48 PM IST
सार

सेवानिवृत्तों की पेंशन के लिए शनिवार को बिजली अदालत लगेगी। लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, आगरा, मेरठ मुख्यालय पर प्रबंध निदेशक मामले की सुनवाई करेंगे।

विज्ञापन
Electricity court will be established for Pension.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने सेवानिवृत्तों की अटकी पेंशन प्रकरण का निपटारा करने के लिए प्रदेश भर में विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक कार्यालयों में शनिवार नौ मार्च को पेंशन अदालत लगाने जा रहा है। सेवानिवृत्तों की यह सुनवाई मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ, पूर्वांचाल विद्युत वितरण निगम वाराणसी, कानपुर इलेक्ट्रिक सप्लाई अथॉरिटी केस्को, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा एवं पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ मुख्यालय पर प्रबंध निदेशकों के द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन

 
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक कार्मिक विकास चंद अग्रवाल ने बताया कि नौ मार्च को लखनऊ में यह पेंशन अदालत गोखले मार्ग स्थित मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से कमेटी हाल में आयोजित होगी। इसमें प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत सहित मुख्यालय के अफसर लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी जनपदों से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी एवं अधिकारी अपनी समस्या लेकर पेश हो सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर ईडी का छापा, 50 करोड़ रुपये की काली कमाई के मिले सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजभर की पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया, डॉ. अरविंद राजभर को बनाया उम्मीदवार


इसी प्रकार जो अधिकारी एवं कर्मचारी जिस विद्युत वितरण निगम के तहत आने वाले जिलों से सेवानिवृत्त हुए होंगे वहां के प्रबंध निदेशक के समक्ष अपनी समस्या लेकर पेश हो सकते। इस पेंशन अदालत में प्रबंध निदेशक ने प्रत्येक मुख्य अभियंता कार्यालय से नामित एक अधिकारी को बुलाया है।

हर तीसरे माह लगेगी पेंशन अदालत
पॉवर कॉर्पोरेशन प्रबंधन ने सभी निगमों के प्रबंध निदेशकों को आदेश दिए कि हर तीसरे माह मुख्यालय पर पेंशन अदालत लगाई जाए। यानी मार्च, जून, सितंबर एवं दिसंबर में यह पेंशन अदालत दूसरे शनिवार को लगेगी। इस अदालत में आने वाली सेवानिवृत्तों की समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed