फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electricity consumption increased with the heat of the season

यूपी: मौसम में आई गर्मी के साथ बढ़ी बिजली की खपत, ट्रांसफार्मरों के जलने की घटनाओं में आई तेजी

Wed, 16 Aug 2023 07:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Aug 2023 07:56 PM IST
सार

यूपी में बीते दिनों बढ़ी उमस के साथ बिजली की खपत भी बढ़ गई है। इसी के साथ ट्रांसफार्मरों के जलने की घटनाओं में भी तेजी आई है। 

विज्ञापन
Electricity consumption increased with the heat of the season
ट्रांसफार्मर में लगी आग, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मौसम में आए बदलाव के साथ ही प्रदेश में बिजली की खपत बढ़ गई है। इन दिनों करीब 27 हजार मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के फुंकने और अन्य तरह के लोकल फॉल्ट की दर बढ़ गई है।

विज्ञापन


प्रदेश में जुलाई माह में बिजली खपत का ग्राफ बढ़कर 28824 मेगावाट पहुंच गया। यह अब तक की एक दिन की सर्वाधिक खपत थी। इसके बाद मौसम में आए बदलाव के बाद खपत का ग्राफ गिरना शुरू हुआ और खपत 24 हजार मेगावाट के आसपास पहुंच गई, लेकिन पिछले तीन दिन से लगातार इसमें बढ़ोत्तरी हो रही है। इसके पीछे तेज गर्मी बताई जा रही है। 
विज्ञापन


उमस भरी गर्मी में शहरी इलाके में एसी, कूलर आदि ज्यादा चल रहे हैं तो ग्रामीण इलाके में सिंचाई के लिए पंपसेट निरंतर चलने लगे हैं। ऐसे में बिजली की खपत बढ़कर 27 हजार मेगावाट के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि ग्रामीण इलाके में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर फुंकने की दर भी बढ़ गई है। पहले जहां हर दिन औसतन एक हजार ट्रांसफार्मर फुंक रहे थे, वहीं तीन दिन से इनकी संख्या बढ़कर 11 सौ से अधिक हो गई है। जंफर उड़ने, फ्यूज उड़ने, केबिल जलने जैसी लोकल फॉल्स से जुड़ी घटनाएं भी बढ़ गई है। ऐसे में बिजली होने के बाद भी ग्रामीण इलाके में घंटों आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण इलाके को ज्यादा बिजली देने का दावा

बिजली की मांग बढ़ने के बाद जहां लोकल फाल्ट से उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है वहां विभागीय डाटा में मांग से ज्यादा बिजली देने का दावा किया जा रहा है। ग्रामीण इलाके में 18 घंटे के बजाय 23.54 घंटे, नगर पंचायत में 21.30 घंटे के बजाय 24 घंटे, बुंदेलखंड में 20 घंटे के बजाय 24 बिजली बिजली आपूर्ति का दावा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed