फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   electricity connection will ​be issued in fifteen minute

ई-संयोजन एप के जरिए 15 मिनट में मिलेगा बिजली का कनेक्शन

Thu, 01 Feb 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Feb 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
electricity connection will be issued in fifteen minute
Demo Pic

उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन के लिए अब लंबा इंतजार नहीं करना होगा। पावर कॉर्पोरेशन ने सौभाग्य योजना की कामयाबी के लिए ई-संयोजन एप तैयार कराया है, जिसके माध्यम से डिजिटल प्रणाली से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराकर महज 15 मिनट में कनेक्शन स्वीकृत किए जाएंगे।

विज्ञापन


अब तक 4000 लोगों को ई-संयोजन एप के जरिये बिजली कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि इस एप के जरिये कनेक्शन देने की प्रक्रिया काफी आसान हो गई है।
विज्ञापन


आलोक कुमार ने बताया कि ई-संयोजन मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता के स्थल पर जाकर आवेदक की हर तरह की जरूरी जानकारी ली जा सकती है। एप की विषेशता यह है कि यह सर्वर से सीधा जुड़ा है जिससे उपभोक्ताओं को डिजिटल सेवाएं तत्काल उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप पर उपभोक्ता का पंजीकरण किए जाने के बाद उसका पंजीकरण नंबर तत्काल मोबाइल पर एसएमएस द्वारा प्राप्त हो जाएगा। पंजीकरण के बाद साइट निरीक्षण किया जाएगा और लागत इस्टीमेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद मीटर लगाया जाएगा। उपभोक्ता का अकाउंट नंबर उसके मोबाइल पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस एप की सहायता से उपभोक्ता अपने अकाउंट की जानकारी कर सकेंगे। उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान ऑनलाइन कर सकेंगे। बिजली संबंधित कोई समस्या होने पर एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।


शिकायत दर्ज कराने के कुछ ही समय बाद उपभोक्ता को ग्राहक सेवा केंद्र की तरफ  से फोन आएगा जो समस्या सुनकर उसका निराकरण कराएगा। उपभोक्ता अपनी समस्या के समाधान की प्रक्रिया ऑनलाइन देख भी सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed